परिवार और दोस्तों के साथ सोनम कपूर ने मनाया बर्थडे

1211 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर 9 जून को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सोनम ने अपना जन्मदिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाया। सोनम ने मुंबई के एक रेस्तरां में अपने करीबियों के साथ डिनर किया। सोनम के जन्मदिन पर डिनर पार्टी की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रही वीडियो में सोनम के पति आनंद अहूजा, पिता अनिल कपूर, बहन रिया कपूर, उनकी मां सुनीता, अनुपम खेर और सोनम के खास दोस्त साफ देखे जा सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/BydWwvRHMrX/?utm_source=ig_web_copy_link

ये भी पढ़ें :-ट्विंकल हत्या कांड: अलीगढ़ मर्डर पर ट्वीट करके ट्रोल हुईं सोनम कपूर 

आपको बता दें सोनम की पहली जॉब सिंगापुर के मेक्सिकन रेस्टोरेंट में वेट्रेस की थी। हालांकि उन्हें चार दिन बाद ही नौकरी से निकाल दिया गया था।उनके जन्मदिन की पार्टी मिडनाइट से पहले ही शुरू हो गई। सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस मौके की तस्वीरें और विडियो शेयर किए हैं।

ये भी पढ़ें :-जैकलीन फर्नांडिस ने फोटो पोस्ट पर फैंस का ऐसा रहा रिएक्शन

जानकारी के मुताबिक सोनम अब अभिषेक शर्मा की फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में दिखाई देंगी जो अनुजा चौहान की नॉवल पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी एक लड़की जोया सोलंकी के बारे में है जो ऐडवर्टाइजिंग एजेंसी में काम करती है और इंडियन क्रिकेट टीम से मिलती है।

Related Post

RSS नेता इंद्रेश सिद्धू, नसीरुद्दीन और आमिर खान को कहा ‘देशद्रोही’

Posted by - January 29, 2019 0
अलीगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नेता इंद्रेश कुमार ने कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू, एक्टर आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह…
बीजेपी नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत

बीजेपी नेता ने उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Posted by - April 8, 2019 0
मुंबई।  बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने अभिनेत्री और मुंबई उत्तर संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर पर हिंदू विरोधी…
अखिलेश यादव

अब देश को लाइन में लगाने की जा रही है फिर से साजिश: अखिलेश यादव

Posted by - December 24, 2019 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केन्द्र सरकार पर हमलावर रुख अख्तियार किए हुए…

सिर में चोट लगने की वजह से कई महीनों के लिए चली गई थी इस एक्ट्रेस याददाश्त

Posted by - July 24, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म ‘भारत’ में काम कर चुकीं दिशा पाटनी अपनी फिटनेस के लिए बॉलीवुड सुर्खियों में रहती हैं।दिशा ने…