वेट लॉस करना है तो अपनी डाइट में शामिल करे ख़जूर, मिलेगा बेहतरीन रिजल्ट

1179 0

लाइफस्टाइल डेस्क.   वजन कम करने के लिए आपको सबसे पहले अपने खान-पान और जीवनशैली में बदलाव करना जरूरी है. अगर आप वेट लॉस डाइट प्लान फॉलो कर रहे है तो उसमें खजूर का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. खजूर में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स और फैट्स के अलावा काफी मात्रा में डायटरी फाइबर और असेंशियल फैटी ऐसिड्स होते हैं जो वजन घटाने में मदद करते हैं. इसको खाने से आपको लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती.

प्रोटीन से भरी मूंगफली में छिपा है सेहत का गजब खजाना

खजूर में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है और जो लोग वजन घटाने की प्लानिंग कर रहे हैं उन्हें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन खाने की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रोटीन डाइजेस्ट होने में काफी लंबा वक्त लेते हैं। इस वजह से भूख नहीं लगती और पेट भरा-भरा महसूस होता है। इस लिहाज से खजूर वेट लॉस के लिए एकदम परफेक्ट है।

फिटनेस एक्सपर्ट बताते हैं कि खजूर में विटामिन बी 5 पाया जाता है, जो आपके स्टेमिना को बूस्टअप करने में मदद करता है। जिसके कारण आप लंबे समय तक व्यायाम कर पाने और अपने वजन को नियंत्रित कर पाने में सक्षम होते हैं।

सीमित मात्रा में खजूर खाने से वजन घटाने में काफी मदद मिलती है। रोजाना अगर 4-5 खजूर भी खाए तो भी सही रहेगा। वजन घटाने के अलावा खजूर को ब्लड शुगर रेग्युलेशन में भी कारगर माना गया है।

वेट लॉस के लिए खजूर इसलिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि सुखे खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। डेली डाइट में खजूर को शामिल करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है।  बेहतर पाचन के कारण शरीर का मेटबॉलिज्म बेहत होता है जो वेट लॉस में मददगार होता है।

खजूर में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो आपको फ्री रैडिकल डैमेज से सुरक्षित रखते हैं और सूजन को कम करते हैं। वे विषाक्त पदार्थों को हटाते हैं, पाचन और उपापचय में सुधार करते हैं, जो वजन घटाने की कुंजी है।

Related Post

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बड़ा झटका, रक्षा मंत्रालय की समिति से हुई आउट

Posted by - November 28, 2019 0
नई दिल्ली। महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लोकसभा में देशभक्त बताने वाले बयान के बाद केंद्र सरकार व…
सीबीएसई

सीबीएसई 10 और 12 वीं के 29 मुख्य विषयों की परीक्षाएं होगी आयोजित

Posted by - April 1, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास (एमएचआरडी) मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड…
गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस : दुनिया ने देखी भारत की सैन्य ताकत, झांकियों ने जीता दर्शकों का दिल

Posted by - January 26, 2020 0
नई दिल्ली। देश में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस पर रविवार को राजपथ से दुनिया ने…