IPL

आखिरकार जुबां पर आया ‘विराट’ दर्द, लगातार क्रिकेट से तंग कोहली

825 0

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में खेलने के एक हफ्ते के भीतर न्यूजीलैंड में खेलने आई भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर अब उस स्थिति के करीब पहुंच रहे हैं। जब स्टेडियम पर ही सीधे उतरकर खेलना शुरू करना होगा। भारत पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में शुक्रवार को न्यूजीलैंड से खेलेगा। इससे पांच दिन पहले ही भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज खत्म हुई है।

कोहली ने पहले टी-20 से पूर्व कहा कि अब हम उस स्थिति के निकट पहुंच रहे हैं कि सीधे स्टेडियम पर लैंडिंग करके खेलना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम इतना व्यस्त हो गया है, लेकिन इतनी यात्रा करके अलग टाइम जोन वाले देश में आकर तुरंत ढल जाना आसान नहीं होता है। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि भविष्य में इन चीजों को भी ध्यान में रखा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ऐसा ही है जहां लगातार खेलना होता है।

‘पृथ्वीराज’ से रानी ‘संयोगिता’ की झलक वायरल, देखें मानुषी छिल्लर का ये लुक

कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज वन-डे सीरीज थी। तो हम मैदान पर काफी समय रहे। उससे पहले कुछ टी-20 खेले। पिछले तीन मैच टी-20 नहीं थे। तो अब हमारे लिए यहां खेलना आसान होगा। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में क्रिकेटरों को दूसरे देशों की तरह सिर पर नहीं बिठाया जाता, लिहाजा यहां खेलना इत्मीनान से भरा होता है।

उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड दौरे पर राहत रहती है। हर दौरे पर इसकी बानगी मिलती है कि वहां क्रिकेट का क्या दर्जा है? यहां इसे काम की तरह लिया जाता है। यह जीवन का सबसे अहम पहलू नहीं है और न ही बहुत ज्यादा तवज्जो दी जाती है। यह कीवी संस्कृति का हिस्सा है और यह एक खेल ही है। उन्होंने हालांकि कहा कि लेकिन कीवी टीम भी हर मैच जीतने के इरादे से उतरती है। सब कुछ काफी संतुलित है और यहां खेलना बहुत अच्छा लगता है। कीवी खिलाड़ी काफी शांतचित्त और पेशेवर रहते हैं।

Related Post

Dhami's bulldozer ran on illegal tombs

अवैध मजारों को तोड़ने में धामी का बुलडोजर व्यस्त, कुछ क्षेत्रों में विरोध हुआ

Posted by - May 15, 2023 0
देहारादून। राज्य में लैंड जिहाद (Land Jihad) के खिलाफ धामी सरकार (Dhami Government) का बुलडोजर (Bulldozer) सरकारी और वन विभाग…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया 120 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Posted by - May 17, 2023 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को सिडकुल रोशनाबाद हरिद्वार में लगभग 120 करोड़ की 16 विभिन्न…