पृथ्वीराज

‘पृथ्वीराज’ से रानी ‘संयोगिता’ की झलक वायरल, देखें मानुषी छिल्लर का ये लुक

1527 0

मुंबई। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। मानुषी अभिनेता अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म  ‘पृथ्वीराज’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। नवंबर 2019 में मानुषी ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। वहीं अब इस फिल्म से उनके लुक की पहली झलक सामने आई है। इस तस्वीर को खुद मानुषी ने सोशल मीडिया के जरिए सभी के साथ शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/B7p_q5MHNGz/?utm_source=ig_web_copy_link

इस पोस्ट के जरिए मानुषी ने फिल्म में अपने किरादार को सभी से इंट्रोड्यूस कराया है। ‘पृथ्वीराज’ फिल्म में मानुषी रानी संयोगिता के किरदार में दिखाई देने वाली हैं। सोशल मीडिया पर उनके ये लुक काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस तस्वीर में उनका लुक तो साफ नहीं हो रहा है, लेकिन फैंस में अब फर्स्ट लुक को लेकर एक्साइटमेंट काफी हाई हो रही है।

https://www.instagram.com/p/B44SwPSFrDI/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि इस फिल्म को दिग्गज डायरेक्टर डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म की कहानी निडर राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता पर आधारित है। इसमें ‘पृथ्वीराज’ के रूप में सुपरस्टार अक्षय हैं, जबकि मानुषी छिल्लर पृथ्वीराज के जीवन का प्यार, ‘संयोगिता’ की भूमिका निभाएंगी।

मानुषी अपनी डेब्यू फिल्म और रानी संयोगिता के किरदार के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। वहीं सभी को मिस वर्ल्ड बनने के बाद से उनके बॉलीवुड डेब्यू का काफी बेसब्री से इंतजार था।

Related Post

Narcotics Control Bureau

सुशांत सिंह केस में रिया पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दर्ज किया आपराधिक मामला

Posted by - August 31, 2020 0
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है। हाल ही में खबर आई थी कि…

550वां प्रकाशोत्सव : गुरुनानक जी ने ऊंच-नीच की बुराई को खत्म कर सबसे पहले की थी लंगर की शुरुआत

Posted by - November 11, 2019 0
गुरुनानक जी की 550 वीं जयंती जन्मदिन पर पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है। श्री गुरु नानक देव जी…
टीएमसी का अनिश्चितकालीन धरना

देश में ‘सुपर इमरजेंसी’, अधिकारों को बचाने के लिए उठाएं कदम – ममता

Posted by - September 15, 2019 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सीएम ने केंद्र सरकार पर ट्विटर के जरिए एक बार फिर निशाना साधा है।उन्होंने ट्विटर पर…