Cm Yogi In up assembly
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के विधानमंडल के बजट सत्र में सोमवार को प्रदेश का बजट जारी होने के बाद अब इस पर चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Cm yogi) ने मंगलवार को बजट सत्र में विधान परिषद में बजट पर भाषण दिया।
Cm Yogi In up assembly
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के विधानमंडल के बजट सत्र में सोमवार को प्रदेश का बजट जारी होने के बाद अब इस पर चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Cm yogi) ने मंगलवार को बजट सत्र में विधान परिषद में बजट पर भाषण दिया।
मुख्यमंत्री(Cm yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री समग्र सम्पदा विकास योजना के अंतर्गत हजार करोड़ की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा। बजट में प्रदेश के गांवों में भी खेलकूद प्रोत्साहन के लिए भी व्यवस्था की गई है।
COVID-19 : कोरोना संक्रमण की वापसी को लेकर हाईअलर्ट पर UP सरकार
सीएम योगी आदित्यनाथ(Cm yogi) ने सोमवार को विधानसभा में पेश बजट पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पांच लाख 50 हजार 270 करोड़ 78 लाख रुपया के आकार का वित्तीय वर्ष 2021-22 बजट उत्तर प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित करने तथा राज्य की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
UP Budget पर बोलीं आनंदीबेन पटेल, समावेशी विकास और स्वावलम्बन पर दिया जोर
मुख्यमंत्री(Cm yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बजट सबका साथ,सबका विकास और भरोसे के संकल्प के अनुरूप है। सर्वसमावेशी, सर्व कल्याणकारी बजट में समाज के सभी वर्ग, गांव, गरीब, किसान तथा युवा के हितों का भरपूर ख्याल रखा है। यह बजट आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प के लिए मील का पत्थर बनेगा।
विधान सभा की कार्यवाही शुरू होते ही राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ। इसके दौरान जौनपुर में युवक की पिटाई से मौत मामले पर काफी शोर-शराबा होने लगा। विपक्ष ने नियम 311 में मामला सुनने की मांग की।
