दुष्कर्म विरोधी अभियान

बॉलीवुड अभिनेत्री का दुष्कर्म विरोधी अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

2293 0

मुंबई।बाउमा और द शोले गर्ल जैसी चर्चित फिल्मों में अभिनय कर चुकी एक्ट्रेस बिदिता बाग ने एक बलात्कार विरोधी अभियान शुरू किया है। अपने नवीनतम इंस्टाग्राम पोस्ट पर बिदिता ने महिलाओं की सहमति के महत्व पर जोर दिया है। वह इस वीडियो में कहती हैं कि औरत को एक सामाजिक प्राणी के तौर पर हमें यह समझना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सहमति और पसंद हर महिला का जन्मसिद्ध अधिकार है।

रिदा हाॅस्पिटल की लापरवाही से हुई मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप 

 बिदिता बाग ने सहमति और पसंद इस दुनिया में हर महिला का जन्म सिद्ध अधिकार

बिदिता बाग ने कहा कि सहमति और पसंद इस दुनिया में हर महिला का जन्म सिद्ध अधिकार है। यह भोजन और आश्रय के जैसी ही एक बुनियादी जरूरत है। हम उपयोग और दुरुपयोग करने वाली मशीन नहीं हैं। हम भी इंसान हैं। बिदिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह हाथ में कुछ पोस्टर पकड़े नजर आ रही हैं। उन्होंने फटे कपड़े पहन रखे हैं और जोकि खून से सने हुए हैं। वह इस वीडियो से संदेश देना चाहती हैं कि महिलाओं की सहमति और उनकी पसंद का आदर करें।

https://www.instagram.com/p/B62g4coFQnM/?utm_source=ig_web_copy_link

बिदिता ने महिलाओं से आग्रह किया है कि सहमति को फैशन में  लाया जाए

फिल्म बाबू मोशाय बंदूक बाज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हीरोइन रहीं बिदिता ने महिलाओं से आग्रह किया है कि सहमति को फैशन में तब तक लाया जाए, जब तक कि यह एक ऐसा रूप न हो। जिसे हम अगले दशक में प्रचलित करना चाहते हैं। आइए हम अपने पुरुषों को सिखाएं कि महिलाओं के शरीर और पसंदों का सम्मान कैसे करें? वीडियो वह महिलाओं के खिलाफ हिंसा को लेकर बहुत ही प्रासंगिक और मजबूत तरीके से निंदा करती हैं। वह कहती हैं कि बलात्कार बहुत ही गलत है, जिसके लिए हमें और हमारे समुदाय को शिक्षित करने की आवश्यकता है।

https://www.instagram.com/p/B62hmTllakK/?utm_source=ig_web_copy_link

एक संदेश महिलाओं के लिए भी है कि अपनी सहमति को दृढ़ता से लागू करें

वहीं एक संदेश महिलाओं के लिए भी है कि अपनी सहमति को दृढ़ता से लागू करें। यह उनका मौलिक अधिकार है। बिदिता पूर्वी भारतीय भाषाओं जैसे, बंगाली, आसामी, ओड़िया के साथ हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। गोवा में पिछले महीने हुए अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी उनकी फिल्में प्रदर्शित की गईं थीं।

Related Post

सुशांत की पसंदीदा स्क्रिप्ट पर फिल्म बनाएंगे डायरेक्टर रूमी जाफरी

Posted by - August 28, 2021 0
डायरेक्टर रूमी जाफरी सुशांत की पसंदीदा स्क्रिप्ट पर फिल्म बनाएंगे। बकौल रूमी, जब भी मैं अकेले बैठता हूं, मुझे सुशांत…
सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

Posted by - July 28, 2020 0
नई दिल्ली। दिवंगत बॉलीवुड एक्टरर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीवनगर थाना में बेटे की…
Randeep Hooda

‘इंस्पेक्टर अविनाश’ शूटिंग शुरू, इस किरदार में नजर आएंगे रणदीप हुड्डा

Posted by - January 16, 2021 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda)  वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में पुलिस अधिकारी का किरदार निभायेंगे। रणदीप हुड्डा ने…
Film stars gathered in Maha Kumbh

महाकुम्भ में लगा फिल्म जगत के सितारों का जमघट, सीएम योगी के प्रयासों के हुए मुरीद

Posted by - February 13, 2025 0
महाकुम्भनगर। गंगा-यमुना-सरस्वती का पवित्र त्रिवेणी संगम महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के दौरान न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए…