विक्की कौशल मना रहे हैं 31वां बर्थडे, जानें कैसे गुजरा बचपन

940 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से अपनी पहचान को फेमस करने वाले एक्टर विक्की कौशल आज अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।  उन्होंने साल 2012 में फिल्म ‘लव शव ते चिकन खुराना’ से अभिनय की शुरुआत की थी। फिल्म ‘उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक’ से अभिनेता को फिल्म इंडस्ट्री में रातोंरात बड़ी पहचान मिली थी।विक्की का जन्म 16 मई 1988 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री एक इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलिकॉम इंजीनियर के रूप में 2009 में हासिल की। आज शोहरत हासिल कर चुके विक्की ने बचपन का कुछ वक्त मुंबई की चॉल में भी गुजरा है।

ये भी पढ़ें :-जहां मार्वल की एंडगेम ने मचाया धमाल, वहीँ श्रीदेवी की मॉम ने तोड़ा रिकार्ड 

आपको बता दें  विक्की कौशल इन दिनों ब्रेक को खूब एंजॉय कर रहे हैं. विक्की ने हाल ही में अपने हॉलीडे की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वहीँ बर्थडे से पहले विक्की कौशल वक्त निकालकर अभिनेता ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर से मिलने के लिए पहुंचे। सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक तस्वीर में विक्की, कपूर्स के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-दीपिका बनीं देश की फीमेल ब्रांड नंबर वन, जानें कितनी पहुंची वैल्यू

जानकारी के मुताबिक विक्की इन दिनों फिल्म ‘उधम सिंह’ की शूटिंग देश से बाहर कर रहे हैं। अपने जन्मदिन पर घर से दूर विक्की ने इसे खास तरह से सेलिब्रेट करने का पूरा प्लान बना लिया है। विक्की ने शूट से दो हफ्ते की छुट्टी लेकर न्यूयॉर्क में कंट्रीसाइड पर एक विला बुक करवाया है। विक्की के बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके क्लोज फ्रेंड्स शामिल होंगे।

Related Post

कांग्रेस की पहली सूची की जारी

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने किया बुजुर्गों पर भरोसा, दिल्ली में शीला दीक्षित को बनाया उम्मीदवार

Posted by - April 22, 2019 0
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर…
ममता बनर्जी का ओवैसी पर निशाना

ममता बनर्जी का ओवैसी पर निशाना, बोलीं-एआईएमआईएम भाजपा से लेती है पैसे

Posted by - November 19, 2019 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। उन्होंने बिना नाम…
जस्टिस रंजन गोगोई

मेरा एक हिस्सा हमेशा सुप्रीम कोर्ट में रहेगा मौजूद : जस्टिस रंजन गोगोई

Posted by - November 15, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इससे पूर्व शुक्रवार को सुप्रीम…