वेदा बनी इंटरनेट की सनसनी

वेदा बनी इंटरनेट की सनसनी, ‘दिल है छोटा सा’ गाकर जीता लोगों का दिल

1067 0

मुंबई। इंटरनेट पर एक तीन साल की बच्ची का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहै हैं। इस वीडियो में मौजूद बच्ची का नाम वेदा है, जो स्टेज पर अपने पिता के साथ गाना गाती दिखाई दे रही है। लोगों को वेदा का यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि कुछ ही घंटों में फेसबुक , ट्विटर हर जगह इसी वीडियो की चर्चा हो रही है। वीडियो में वेदा अपने पिता के साथ ‘रोजा ‘ फिल्म का गाना ‘दिल है छोटा सा’ गा रही है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो बच्ची की मां मेघा ने शेयर किया

सोशल मीडिया पर यह वीडियो बच्ची की मां मेघा ने शेयर किया है। जिसके साथ मेघा ने कैप्शन में लिखा है कि मेरी 3 साल से थोड़ी बड़ी बेटी अपने पिता के साथ मिलकर पहली बार परफॉर्म कर रही है। कृपया इसे आशीर्वाद दें।

https://twitter.com/Meghmadhav21/status/1224746025103036416

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची के पिता स्टेज पर गाना गा रहे हैं, तभी उनकी छोटी बेटी बीच में रोकते हुए कहती है कि वह भी गाना गाएगी। इसके बाद बच्ची के पिता लोगों से कहते हैं कि बच्ची भी गाना गाना चाहती है और संगीतकारों से गाना फिर से शुरू करने के लिए कहते हैं। जिसके बाद बच्ची ‘रोजा’ फिल्म का गाना ‘दिल है छोटा सा’ गाना शुरू कर देती है। ट्विटर पर शेयर किए जाने के कुछ ही घंटों में दिल छू लेने वाली इस वीडियो को दो लाख बार देखा जा चुका है। वहीं इसे 16,000 लाइक्स मिले हैं। लोग वीडियो की काफी तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो 26 जनवरी के मौके पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का

एक यूजर ने लिखा कि अरे कोई हजार लाइक का ऑप्शन दो मुझे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “पूरा वीडियो देखें। वह बीच-बीच में शरारत कर रही है, लेकिन पूरा ध्यान गाने पर केंद्रित है जो कि काफी अच्छा संकेत है। लोग हैरान हैं कि कैसे एक छोटी सी बच्ची एक हजार से ज्यादा लोगों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में मंच पर बड़ी ही बेबाकी से गाना गा रही है। वीडियो 26 जनवरी के मौके पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का है, जहां इस बच्ची की प्रतिभा को देख हर कोई हैरान रह गया है।

Related Post

फिल्म सरदार उधम का टीजर लॉन्च, अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज

Posted by - September 27, 2021 0
नई दिल्ली। महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह की बहुप्रतीक्षित अनकही कहानी पर बनी फिल्म सरदार उधम का ऑफिशियल टीजर…
CM Yogi

पीएम मोदी ने देखा यूपी का ‘ग्रोथ मैप’ : सीएम योगी ने स्वयं यूपी के एक्सप्रेसवे नेटवर्क की दी जानकारी, पीएम ने व्यापक प्लानिंग को सराहा

Posted by - April 29, 2026 0
हरदोई। गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के भविष्य के विकास मॉडल की झलक…
Pasture development

पशुधन उत्पादकता बढ़ाने के लिए गांवों में चारागाह विकास पर योगी सरकार का फोकस

Posted by - December 27, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और पशुधन उत्पादकता को बढ़ावा देने के…
CM Vishnudev Sai

मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबद्ध: सीएम साय

Posted by - April 24, 2024 0
रायपुर/अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों की सबसे पिछड़ी जनजाति कोरवा, बिरहोर, बैगा, कमार, अबूझमाड़िया जनजाति के लोगों के लिए…