वरुण गांधी ने ट्वीट किया नया वीडियो,  कहा- हत्या के जरिए चुप नहीं कराया जा सकता’

563 0

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने गुरुवार को निर्दोष किसानों के खून के लिए जवाबदेही तय करने का आह्वान किया। वरुण गांधी ने इस दौरान बेहतर क्वालिटी का एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें बताया गया है कि इस सप्ताह की शुरुआत में लखीमपुर खीरी में क्या हुआ था। वरुण ने ट्वीट के जरिए लिखा कि वीडियो बिल्कुल स्पष्ट है। हत्या के जरिए प्रदर्शनकारियों को चुप नहीं कराया जा सकता। निर्दोष किसानों के खून के प्रति जवाबदेही होनी चाहिए और अहंकार और क्रूरता का संदेश हर किसान के दिमाग में आने से पहले न्याय दिया जाना चाहिए।

https://twitter.com/varungandhi80/status/1445953332384698369?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1445953332384698369%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Findia%2Flakhimpur-kheri-protesters-cannot-be-silenced-through-murder-says-varun-gandhi-857859.html

इससे पहले रविवार को सत्तारूढ़ बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना की तीखी आलोचना की थी। लखीमपुर खीरी में चार किसानों सहित आठ लोग मारे गए थे। मंगलवार को भी वरुण गांधी ने घटना से संबंधित एक वीडियो ट्वीट किया था और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।

वरुण गांधी ने पहले भी शेयर किया था वीडियो

लोकसभा सांसद ने लिखा था, लखीमपुर में किसानों के ऊपर कार चढ़ाने का वीडियो किसी की भी आत्मा को झकझोर देगा। पुलिस को इस वीडियो पर ध्यान देना चाहिए और कार के मालिकों, कार में बैठे लोगों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सीबीआई जांच और मृत किसानों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की थी।

Related Post

CM Dhami paid tribute to the martyrs of Mussoorie firing incident

मुख्यमंत्री ने मसूरी गोलीकांड शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

Posted by - September 2, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद राज्य आंदोलनकारियों…
Ramlala

सूर्य की किरणों ने किया श्रीरामलला का ‘महामस्तकाभिषेक’, हर्षित हुई अयोध्या

Posted by - April 17, 2024 0
अयोध्या । प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी पर दिव्य-भव्य मंदिर में ऊपरी तल से भूतल तक दर्पण दर्पण घूमती…
AK Sharma

देश में पहली बार गरीबों की चिंता करने वाली सरकार बनी है: एके शर्मा

Posted by - May 5, 2024 0
अम्बेडकरनगर। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अम्बेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा अकबरपुर और जलालपुर…
Congress Digital Channel

कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े भयावह, कोमा में सरकार: कांग्रेस

Posted by - April 23, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस (Congress) के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बयान जारी कर कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने…