Varun Dhawan

संगीत सेरेमनी में पहुंचे वरुण धवन, कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज नजर आए

1268 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) इस वीकेंड अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी करने जा रहे हैं । बता दें कि अलीबाग में शादी के रस्मों की शुरुआत अभी से हो चुकी है।

शनिवार को वरुण वेन्यू में अपनी संगीत सेरेमनी के लिए पहुंचे हुए हैं। वेन्यू के बाहर कार से उतरते वरुण को व्हाइट टी-शर्ट, ब्लू जीन्स और चेहरे पर मास्क के साथ देखा गया। उनके माता-पिता वरुण व करुणा धवन और भाई रोहित धवन को भी सेरेमनी में भाग लेने के लिए यहां उपस्थित देखा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ऐसे बनाएं स्पेशल रेस्टोरेंट स्टाइल कड़ाही पनीर, नोट करें ये खास रेसिपी

वरुण और नताशा व उनके परिवार के सदस्यों के अलावा वेन्यू में फिल्मकार शशांक खतान, परिवार संग फिल्मकार कुणाल कोहली, वरुण की भतीजी अंजिनी धवन और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी समारोह में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वरुण की शादी में कई अन्य सेलेब्रिटीज के आने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

शादी के समारोहों के लिए वरुण धवन (Varun Dhawan)  के परिवार ने अलीबाग में समंदर के किनारे एक आलीशान रिसॉर्ट को बुक कराया है। शादी के फंक्शन्स में गेस्ट बायो बबल प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। कोविड 19 को देखते हुए मेहमानों की संख्या बहुत सीमित होगी। उम्मीद जताई जा रही है शादी में सलमान खान, शाहरुख खान, कटरीना कैफ, करण जौहर, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट, साजिद नाडियाडवाला और जैकलीन फर्नांडिस सहित अन्य लोग आएंगे।

Related Post

Amitabh Bachchan became the brand ambassador of Maha Kumbh

सीएम योगी ने अमिताभ बच्चन को बनाया महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर

Posted by - November 17, 2024 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) के प्रचार-प्रसार और इसकी दिव्यता को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत…
नोटबंदी

नोटबंदी में बड़े पैमाने पर बीजेपी नेता ने बदले पुराने नोट, वीडियो में दावा

Posted by - April 9, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि नोटबंदी के दौरान बड़े पैमाने पर पुराने…
66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

66th National Film Award: नहीं शामिल हो सके अमिताभ बच्चन, ट्वीट कर दी जानकारी

Posted by - December 23, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सामारोह का आगाज दिल्ली के विज्ञान भवन में हो चुका हैं। जो आज सोमवार…