Srishti Goswami

उत्तराखंड : एक दिन की मुख्यमंत्री बन सृष्टि गोस्वामी रचेंगी नया इतिहास

1676 0

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सृष्टि गोस्वामी (Srishti Goswami) एक दिन का सीएम बनने जा रहीं हैं। इस वजह से 24 तारीख का दिन उत्तराखंड में खास होने जा रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मंजूरी के बाद हरिद्वार की सृष्टि को एक दिन का बनाया जाएगा। देश में पहली बार होने ऐसा होने जा रहा है, जब सीएम के रहते हुए कोई और एक दिन लिए प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा।

जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार के बहादुराबाद ब्लॉक के दौलतपुर गांव का नाम प्रदेश के इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला है। सृष्टि गोस्वामी (Srishti Goswami)  को बालिका दिवस के मौके पर 24 जनवरी को 1 दिन का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री की भूमिका में सृष्टि उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करेगी। साथ ही 12 विभागों के अधिकारी विभागीय योजनाओं पर 5-5 मिनट का प्रेजेंटेशन देंगे।

सुगंधित तेलों के उत्पाद के निर्यात में सीमैप की महत्वपूर्ण भूमिका

सृष्टि के पिता चलाते हैं परचून की दुकान

सृष्टि के पिता प्रवीण पुरी दौलतपुर में ही परचून की दुकान चलाते हैं, जबकि सृष्टि की मां सुधा गोस्वामी गृहिणी हैं। इससे पहले सृष्टि गोस्वामी को 2018 में बाल विधानसभा संगठन में बाल विधायक भी चुना गया था। सृष्टि के पिता प्रवीण पुरी ने कहा कि आज उनका सर गर्व सर ऊंचा हो गया है कि उनकी बेटी आज उस मुकाम पर पहुंच गई है। जहां पहुंचने के लिए लोग सपने देखते हैं, पूरे देश में पहली बार होने ऐसा होने जा रहा है, जब मेरी बेटी एक दिन के लिए ही सही प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेगी।

मां ने कहा- बेटी को आगे बढ़ने से कभी मत रोको

सृष्टि की मां सुधा गोस्वामी का कहना है कि जो मुकाम उसने हासिल किया है। उससे एक संदेश देश का हर माता-पिता को मिलेगा कि बेटियों को कभी आगे बढ़ने से रोकना नहीं चाहिए। सृष्टि गोस्वामी (Srishti Goswami)  फिलहाल बीएसएम पीजी कॉलेज, रुड़की से बीएससी एग्रीकल्चर कर रही हैं। सृष्टि ने बताया कि उसकी प्राथमिकता है कि वह एक दिन की मुख्यमंत्री के तौर पर अभी तक के हुए विकास कार्यों को देख सकें। साथ ही अधिकारियों को हो कुछ सुझाव भी देना चाहेंगी।

Related Post

CM Dhami

खनन विभाग बना उत्तराखण्ड का ‘मॉडल डिपार्टमेंट’ — मुख्यमंत्री ने की विभाग की सराहना

Posted by - October 14, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राज्य के सभी मनरेगा श्रमिकों को…
CM Dhami

सीएम धामी के जन्मदिन पर मंदिरों मे होगी पूजा अर्चना, मैराथन दौड़ का होगा आयोजन

Posted by - September 13, 2023 0
देहरादून। भाजपा सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के जन्म दिन के मौके पर धार्मिक और खेल के कार्यक्रम आयोजित किये…
युवती से छेड़छाड़

देहारादून: ट्रेन में हुई युवती से छेड़छाड़, रिश्तेदार ने पीएम से ट्वीट कर की शिकायत

Posted by - November 25, 2019 0
अलीगढ़। सरकार की इतनी सुरक्षा तैनात करने के बाद भी महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे छेड़छाड़ में कोई…
CM Kejariwal

अरविंद केजरीवाल की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, सीएम हुए आइसोलेट

Posted by - April 20, 2021 0
नई दिल्ली।  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…