उत्तर प्रदेश: पदयात्रा करने गए भाजपा विधायक को लोगों ने सीवर के पानी में चलवा कर महसूस करवाया दर्द

620 0

यूपी के हापुड़ के गांव नानई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, देखा जा सकता है कि कैसे लोगों ने बीजेपी विधायक कमल मलिक का विरोध किया। विधायक बनने के सालों बाद तक गांव में विधायक आए ही नहीं और न काम किया, जिसका गुस्सा निकालते हुए लोगों ने उन्हे सड़क पर जमा सीवर के पानी में चलवाया। अब विधायक पद यात्रा करने पहुंचे तो जनता ने जमकर खरी-खोटी सुनाई, ग्रामीण सभा छोड़कर भी चले गए और विधायक को वापस लौटना पड़ा।

ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि आप एक बार भी गांव नहीं आए, गांव में जलभराव और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। इस सब के बाद विधायक ने समस्या का समाधान करने की बात कही है और लोगों से कहा की विकास हमारा कर्तव्य है, किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देंगे।

जानकारी के अनुसार, पद यात्रा के दौरान भाजपा विधायक को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। गढ़मुक्तेश्वर के ढोलपुर गांव की वीडियो इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। पदयात्रा के दौरान जब विधायक गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें गांव की बदहाली से रूबरू कराया।

यहां तक कि प्रधानपति उनका हाथ पकड़कर सड़क पर भरे जलभराव के बीच ले गए। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए गढ़ विधायक कमल सिंह मलिक इन दिनों गांवों की पदयात्रा कर रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लिए PM ने मांगे युवाओं से सुझाव

बहादुरगढ़ इलाके के गांवों में पदयात्रा के दौरान बुधवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. कमल सिंह मलिक क्षेत्र के गांव ढोलपुर, नानई समेत अन्य गांवों में पहुंचे। गांव ढोलपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद विधायक गांव में पैदल घूमकर ग्रामीणों से वार्ता कर रहे थे।

Related Post

CM Yogi

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य कर रही केंद्र व राज्य सरकार: सीएम योगी

Posted by - October 25, 2024 0
महराजगंज । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विकास और विरासत से जोड़ने…
Maha Kumbh

कुंभ क्षेत्र को दिव्य-भव्य और नव्य स्वरूप प्रदान कर रही है योगी सरकार

Posted by - October 12, 2024 0
प्रयागराज। प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ (Mahakumbh) को योगी सरकार (Yogi Government) भव्य और दिव्य बनाने के लिए…
Har Gaanv Taalab

लखीमपुर खीरी ने रचा जल संरक्षण का इतिहास, योगी सरकार के प्रयासों से एक महीने में बने 1030 तालाब

Posted by - June 18, 2025 0
लखनऊ/लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि…