IT hub

यूपी को बनाया जाएगा आईटी हब

637 0

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) उत्तर प्रदेश को आईटी हब (IT Hub) बनाने की तैयारी में हैं। सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में आईटी पार्क (IT Park) बनाने जा रही है। इससे प्रदेश में निवेश बढ़ेगा, साथ ही युवाओं के लिए रोजगार (Employment) के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

आईटी सेक्टर में युवाओं के लिए उपलब्ध होंगे रोजगार के अवसर

योगी सरकार (Yogi Government)  अगले पांच वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था (Economy of UP) को देश में नंबर वन बनाना चाहती है। साथ ही सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में हर परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध हो। इसके लिए योगी सरकार (Yogi Government)  लगातार प्रयासरत है।

इसी क्रम में सरकार प्रत्येक मंडल में एक आईटी पार्क (IT Park)  की स्थापना करने जा रही है। आगरा, गोरखपुर, वाराणसी और बरेली आईटी पार्क का निर्माण कार्य जारी है, जबकि मेरठ, प्रयागराज और कानपुर में आईटी पार्क शुरू हो चुके हैं। अगले दो वर्षों में प्रदेश के सभी मंडलों में आईटी पार्क प्रारंभ करने की तैयारी है।

प्रदेश में बिजली का आधारभूत ढांचा और होगा मजबूत

आईटी पार्क (IT Park)  में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध होगा। साथ ही कंपनियों के लिए टेक्नोलाजी से युक्त जगह भी होगी। आईटी पार्क (IT Park)  में आईटी कम्पनियों को जरूरत से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इससे प्रदेश में निवेश बढ़ने की संभावना है। आईटी एवं स्टार्टअप नीति-2017 के तहत अबतक 5642.30 करोड़ का निवेश हो चुका है। वर्ष 2017 से 2022 तक 43,780 रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं और भविष्य में ये आईटी पार्क युवाओं के लिए रोजगार के और ज्यादा अवसर उपलब्ध होंगे

यूपी में बढ़ेंगे रोजगार के मौके, आय में वृद्धि से आएगी खुशहाली

Related Post

वो निद्रा में लीन नहीं थे बल्कि सोच रहे थे कि जनता के आक्रोश का सामना कैसे किया जाए- अखिलेश

Posted by - August 18, 2021 0
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ट्वीट करते हुए तंज कसा है कि वो…
Investment

16 देशों से उप्र को मिले सात लाख 12 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव

Posted by - December 23, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का संदेश लेकर उत्तर प्रदेश में निवेश (Investment) के लिए दुनिया भर के उद्यमियों,…
CM Yogi

गोरखपुर में बनेगा विश्वस्तरीय रोइंग स्पोर्ट्स सेंटर:योगी

Posted by - October 26, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के एक ऐलान से गोरखपुर में रोइंग स्पोर्ट्स सेंटर बनने का मार्ग प्रशस्त हो…