UP : तमंचे के दम पर नाबालिग लड़की को घर से उठा ले गए दबंग, गैंगरेप को अंजाम देकर हो गए फरार

1037 0

यूपी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है, हरदोई जिले में नाबालिग बच्ची के साथ पांच लोगों ने तमंचे के दम पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। जिले के सांडी क्षेत्र के एक गांव में 15 जून को घर के सभी लोग शादी में गए थे, घर पर नाबालिग लड़की अकेले थी तभी गांव के ही पांच लड़के घर में घुस आए।

तमंचा दिखाकर डराया और उसे खेत में उठा ले गए, जहां उसके साथ सभी ने रेप किया, जब घरवाले लौटकर आए तो उसने पूरा मामला बताया। लड़की के भाई ने कहा- आरोपी दबंग हैं रिपोर्ट लिखवाने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, हालांकि मामला दर्ज हो चुका है।

पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। हालांकि यूपी रेप केस का रिकॉर्ड कुछ ज्यादा ही भयावह है। जिसकी पुष्टि स्वयं NCRB का डाटा कर रहा है।

NCRB की रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश में रेप के मामलों से जुड़ी एक रिपोर्ट को सार्वजनिक करते हुए नैशनल क्राइम रेकॉर्ड्स ब्यूरो ने कई बड़े खुलासे किए हैं। एनसीआरबी की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि यूपी में सामने आने वाले रेप के 57 फीसदी मामले ऐसे होते हैं, जिसमें किसी पीड़िता का शादी का झांसा देकर बलात्कार किया गया हो। इसके अलावा ये बात भी सामने आई है कि रेप के 37 फीसदी मामलों में बलात्कार करने वाला पीड़िता का कोई रिश्तेदार या जानने वाला ही होता है। वहीं सिर्फ 6 फीसदी रेप आरोपी ऐसे होते हैं जिससे कि पीड़िता अनजान हो।

Related Post

AK Sharma

भ्रष्टाचार पर चला एके शर्मा का चाबुक, दोषी अधिकारी और कार्मिकों पर हुई सख्त कार्रवाई

Posted by - October 25, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण ढंग…
northern railway

रेल यात्रियों की शिकायतों को 23 मिनट में निपटाकर पूर्वोत्तर रेलवे बना नंबर 1

Posted by - February 25, 2021 0
गोरखपुर । रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा देना और उनकी शिकायतों को तत्परता के साथ निस्तारित करना रेलवे की जिम्मेदारी…
Ramlila of Uttarakhand

नई प्रेरणा का माध्यम बनेगी उत्तराखंड की रामलीला: सीएम योगी

Posted by - January 9, 2024 0
अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि यह दिव्य संयोग है कि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व रामलीला (Ramlila)…