CM Yogi

यूपी रेवेन्यू सरप्लस वाला प्रदेश, विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं : सीएम योगी

335 0

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने सोमवार को सर्किट हाउस में महापौर और निर्वाचित पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने पार्षदों से कहा कि वाराणसी नगर निगम में जनता ने पहली बार इतना बड़ा बहुमत दिया है। बनारस के इतिहास में विगत नौ वर्षों में विकास की एक नई गाथा लिखी गई है।

उन्होंने (CM Yogi)  कहा कि प्रधानमंत्री विश्व के सबसे पुराने नगरी काशी का प्रतिनिधित्व करते हैं। पार्षद महानगर के विकास में नींव के पत्थर है। उन्होंने पार्षदों से कहा कि आप नागरिकों के साथ बैठे,उनकी समस्याएं भी सुने और स्वच्छता रैली भी निकाले। मुख्यमंत्री ने शहर की सरकार को दायित्व बोध का एहसास कराते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान कराएं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बैठक के उद्देश्य का जिक्र करते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य है कि शहर की स्वच्छता एवं नगर निगम का बांड जारी किया जाना। स्वच्छता के द्वारा ही नगर निगम की ब्रांडिंग होगी। जो रिफार्म के लिए तैयार करेगा। उन्होंने महानगर क्षेत्र में पुराने जर्जर दुकानों की जगह नए कंपलेक्स बनाए जाने पर विशेष जोर दिया। हाउसिंग के क्षेत्र में भी उन्होंने बदलाव किए जाने पर जोर दिया। जिससे मलिन बस्तियों में रह रहे लोगों के जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाया जा सके।

नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण नई रणनीति से आगे बढ़े

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण नई रणनीति के साथ आगे बढ़े। निजी क्षेत्रों की भागीदारी पर जोर देते हुए उन्होंने नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही। नगर निगम के चालू वित्तीय वर्ष में 837 करोड़ के बजट को बढ़ाकर 2500 करोड़ किए जाने पर विशेष जोर दिया। इसके लिए संभावनाओं को तलाश कर उसे लागू किये जाने पर जोर दिया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 2016-17 में एक्साइज से 12 हजार करोड़ की एक्साइज ड्यूटी मिलती थी, जो वर्तमान में बढ़कर 52 हजार करोड़ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 2016-17 में यूपी सरकार की बजट तीन लाख करोड़ की रही, जो वर्तमान में बढ़कर सात लाख करोड़ की हो गई है। यूपी रेवेन्यू सर प्लस वाला प्रदेश हो गया है, यहां पैसे की कोई कमी नहीं है। यूपी सरकार ने 5.50 करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्त कर मुख्यधारा में शामिल किया है। उन्होंने विगत जी-20 कार्यक्रम के दौरान किए गए तैयारियों की तारीफ करते हुए जनप्रतिनिधियों को इसे जन सहभागिता एवं जन आंदोलन की तर्ज पर इसे आगे बढ़ाए जाने पर विशेष जोर दिया।

सीएम योगी ने काल भैरव एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में लगाई हाजिरी

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने शहर में सिटी फॉरेस्ट विकसित किए जाने, शहर की सुंदरता के लिए अनाधिकृत होर्डिंग हटवाए जाने, डिजिटल डिसप्ले बोर्ड को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सेफ सिटी की दिशा में पुलिस, विकास प्राधिकरण, बैंकर्स, निजी संस्थाएं तथा उद्यमियों के साथ बैठक कर वृहत पैमाने पर सीसीटीवी लगवाए जाने पर विशेष जोर दिया।

काशी के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि काशी के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है, केवल पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किये जाने पर उन्होंने विशेष जोर दिया। उन्होंने श्रावण मास के पश्चात स्वच्छता जागरूकता के लिये महानगर स्तर पर बड़ी रैली कराए जाने पर जोर दिया। नगर में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए पुलिस व नगर निगम को अच्छी यातायात व्यवस्था के साथ ही टूरिस्ट पुलिस की काउंसलिंग पर विशेष दिया। बैठक में नगर आयुक्त शिपू गिरी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष नगर निगम की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।

बैठक में यूपी के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी, पूर्व एमएलसी अशोक धवन, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Related Post

CM Yogi

”सुझाव आपका संकल्प हमारा” अभियान का सीएम योगी ने किया शुभारम्भ

Posted by - December 15, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के ”यूपी नंबर-1 सुझाव आपका संकल्प हमारा” (Sujhaav Aapka…
आशुतोष टंडन

निकाय युद्ध स्तर पर विकास के कार्य गुणवत्तापरक ढ़ग से करना सुनिश्चित करें: आशुतोष टंडन

Posted by - January 23, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि सरकार ने निकायों को एक बड़ी धनराशि…
CM Yogi

हमारे लिए युवाओं की जाति नहीं, उनकी प्रतिभा रखती है मायने: मुख्यमंत्री

Posted by - June 27, 2025 0
लखनऊ। विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोकभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में…
नागरिकता संशोधन कानून 2019

नागरिकता संशोधन कानून 2019 वीर सावरकर के विचारों के खिलाफ : उद्धव ठाकरे

Posted by - December 15, 2019 0
मुंबई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर घमासान मचा हुआ है। तो…