up mandi parishad

प्रदेश की मंडियां को प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार

988 0

लखनऊ । नए कृषि कानूनों के लागू होने के बाद अब प्रदेश की मंडियों को प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके लिए शासन स्तर से प्रयास भी शुरू हो गए हैं।

नए कृषि कानून के लागू होने के बाद मंडी समितियों को निजी क्षेत्र से प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जाने लगा है। समितियों में किसानों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अत्याधुनिक स्वरूप देने की कवायद शुरू हो गई है। नई मंडी भी तैयार की जाने का प्रस्ताव है।

अगर बेटा है दोषी तो उस पर हो कार्रवाई : BJP MP कौशल किशोर

प्रदेश की 17 प्रमुख मंडियों में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण प्रारंभ हो गया है। निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज की भंडारण क्षमता 7000 टन से अधिक होगी। इसके अतिरिक्त कई मंडियों में कोल्ड पैकर और कैंपेनिंग चेंबर भी बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

मलिहाबाद में आम के लिए अलग से मंडी

राजधानी लखनऊ का प्रमुख मैंगो बेल्ट मलिहाबाद में आम की मंडी तैयार की जा रही है। इस मंडी को आम की फसल तैयार होने के पूर्व ही चालू किए जाने की तैयारी की जा रही है ताकि आम की बागों के मालिकों और आम के व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बाजार मिल सके।

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (UP Mandi Parishad) के निदेशक जेपी सिंह ने बताया कि राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद पूरी तरह आत्मनिर्भर है। पिछले वर्ष हमारा व्यवसाय दो हजार करोड़ तक पहुंच गया था। इस बार कोरोना की वजह से थोड़ी गिरावट आई है। अगले वित्तीय वर्ष में आय और बढ़ेगी।

उन्होंने बताया कि उनका प्रयास है कि किसान और व्यापारी जब मंडी जाएं तो उन्हें सुकून महसूस हो। वर्तमान समय में प्रदेश में 251 मंडी कार्य कर रही हैं इसके अलावा उप मंडी स्थल और आर्टफेड भी बनाए गए हैं।

Related Post

New Excise Policy

योगी सरकार की नई आबकारी नीति से निवेश, रोजगार और राजस्व में वृद्धि ने पकड़ी रफ्तार

Posted by - December 29, 2025 0
लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस साल अपने निर्णयों से आबकारी विभाग में क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं। ये साल आबकारी…
air pollution

एनसीआर–यूपी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, एक्शन प्लान तैयार

Posted by - November 22, 2025 0
लखनऊ। एनसीआर के उत्तर प्रदेश वाले हिस्से में बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) को नियंत्रित करने के लिए योगी सरकार…
Cow

योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना : गो माता को ठंड से बचाएंगे स्पेशल इको-थर्मल कंबल

Posted by - December 16, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी गो-कल्याण योजना अब केवल संरक्षण…