CM Yogi

यूपी में तेज होगी नगर निकायों को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने की कवायद: सीएम योगी

495 0

लखनऊ: प्रदेश सरकार सभी नगर निकायों को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने की कार्ययोजना तैयार करने जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने टीम-9 की बैठक में अधिकारियों को इस तरह के निर्देश दिये हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि प्रदेश के हर जिले में पोटेंशियल है और इस क्षमता का लाभ उठाने के लिए नियोजित प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से प्रत्येक जनपद और नगर निकायों को अपनी आय वृद्धि की नियमित समीक्षा करते हुए जीडीपी की कार्ययोजना भी तैयार कर लेने के लिए कहा है।

प्रदेश सरकार नगर निकायों को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। घाटे में चल रहे नगर निकायों, नगर निगमों, ग्राम पंचायतों को मजबूत करने के लिए हाउस टैक्स, वॉटर टैक्स जैसे अन्य करों की 100 प्रतिशत वसूली की जा रही है। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से भी नगर निकायों को सक्षम और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। नगर निकायों के मजबूत होने से शहरों की साफ-सफाई से लेकर लोगों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाएं उनको आसानी से सुनिश्चित की जा सकेगी।

टीम-9 के अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरसात को देखते हुए भी सख्त निर्देश दिये हैं। नगर निकायों, नगर निगमों, नगर पंचायतों में बरसात शुरू होने से पहले नालों की सफाई करा लेने के लिए कहा है। उन्होंने सख्ती से कहा है कि कहीं भी जलभराव की समस्या न हो। सीएम योगी ने अधिकारियों से अमृत योजना के तहत अब तक हुए कार्यों की गहनता से समीक्षा करने और शहरों को स्वच्छ करने के साथ-साथ सुंदर बनाने का भी प्रयास करने के लिए कहा है।

FINA विश्व चैंपियनशिप: पूल में डूबने लगी अमेरिकी तैराक अनीता, कोच ने बचाई जान

उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि जनसहभागिता, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से चौराहों का सुंदरीकरण कराया जा सकता है। ऊर्जा संर

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी से की मुलाकात

Related Post

Ram Navami

चैत्र रामनवमी के अवसर पर श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ से गुंजायमान होगा पूरा प्रदेश

Posted by - March 29, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने चैत्र रामनवमी (Ram Navami) के मंगलमयी उपलक्ष्य में सभी जनपदों में 24 घंटे…
cm yogi

डॉ. मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय व अटल जी की विरासत ने भारत को दी नई दृष्टिः मुख्यमंत्री

Posted by - December 25, 2025 0
लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vahpayee) के जन्मदिवस पर गुरुवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल (Rashtriya…