UP Board

UP में 8,513 केंद्रों पर संपन्न होगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा

747 0

लखनऊ । यूपी बोर्ड (UP Board) की 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस बार बोर्ड की परीक्षा में कुल 8,513 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। बोर्ड (UP Board) के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि अंतिम सूची में जिन केंद्रों का निर्धारण हुआ है, उसी में परीक्षा कराई जाएगी। केंद्रों में बदलाव नहीं किया जाएगा।

अलीगढ़: किशोरी की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) (UP Board) ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इस बार बोर्ड (UP Board)  की परीक्षा में कुल 8,513 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। समस्त केंद्रों का ब्योरा यूपी बोर्ड (UP Board)  की वेबसाइट में अपलोड कर दिया गया है।

बता दें कि 10वीं व 12वीं की बोर्ड(UP Board)  परीक्षा में इस बार 56,03,813 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की कुल संख्या 29,94,312 है। इसमें छात्र 16,74,022 व छात्राओं की संख्या 13,20,290 है, जबकि 12वीं में कुल 26,09,501 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

इसमें छात्रों की संख्या 14,73,771 और छात्राओं की संख्या 11,35,730 है। बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दिए जाने के बाद इन केंद्रों पर आवश्यक तैयारी शुरू कर दी गई है। बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि अंतिम सूची में जिन केंद्रों का निर्धारण हुआ है, उसी में परीक्षा कराई जाएगी. केंद्रों में बदलाव नहीं किया जाएगा।

बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला के द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में सभी केंद्र प्रभारियों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किया गया है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप नकल विहीन परीक्षा को संपन्न कराया जा सके।

Related Post

Yogi government

गांधी जयंती पर एक लाख से अधिक नल कनेक्शन देकर यूपी ने बनाया रिकार्ड

Posted by - October 3, 2022 0
लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर योगी सरकार (Yogi Government) ने एक लाख…
Governor Anandiben Patel hoisted the tricolor

गवर्नर ने विधानभवन परेड ग्राउंड पर फहराया तिरंगा, सीएम ने बच्चों को बांटी टॉफी

Posted by - January 26, 2025 0
लखनऊ: गवर्नर आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर विधानभवन के परेड ग्राउंड पर तिरंगा फहराया।…
CM Yogi

सीएम योगी ने नन्ही बच्ची ने सुबह लगाई गुहार, दोपहर में एडमिशन पाकर पूरी हुई मुराद

Posted by - June 23, 2025 0
लखनऊ: मुरादाबाद के अमित कुमार अपनी बेटी वाची के एडमिशन को लेकर पिछले तीन महीने से परेशान थे और लगातार…
cm yogi

योगी ने प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की प्रगति की समीक्षा

Posted by - June 23, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश…