यूपी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा: पंचायत चुनाव के कारण तारीखों में हो सकता है बदलाव

935 0
लखनऊ। यूपी में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद मतलब यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Examination) के कार्यक्रम में बदलाव तय माना जा रहा है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से होनी थी पर पंचायत चुनाव  के कारण अब मई के पहले सप्ताह से हो सकती हैं।
दरअसल, राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव को लेकर 27 मार्च को अधिसूचना जारी करने की तैयारी में हैं। ऐसे में चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए कम से कम 42 दिन का समय चाहिए जिसे देखते हुए कहा जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा  (UP Board Examination) की तारीखें मई के पहले सप्ताह तक खिसक सकती हैं।

लखनऊ: 125 डिप्टी एसपी के हुए तबादले

यह भी ध्यान देने योग्य है कि पंचायतों में गलत आरक्षण पर हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के बाद अब आरक्षण की प्रक्रिया नए सिरे से पूरी कराई जा रही है। जबकि इसके पहले राज्य निर्वाचन आयोग 23 अप्रैल तक चुनाव की मतगणना करवा लेने को लेकर आश्वस्त था।

वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी जेपी सिंह के अनुसार, आयोग ने सरकार से आग्रह किया है कि 27 दिन में चुनाव कराने में कठिनाई होगी इसलिए बोर्ड परीक्षाओं को करीब दो सप्ताह तक के लिए टाल दिया जाए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से 11 मई तक प्रस्तावित हैं।

Related Post

CM Yogi

यह अलंकरण आडवाणी के ”राष्ट्र प्रथम” की भावना का सम्मान है : सीएम योगी

Posted by - March 31, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पूर्व उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को रविवार को…
कांग्रेस के लिए समर्थन जुटाएंगे सिद्धू

भाजपा के लिए जहां इतने साल पहले मांगे थे वोट, वहीं कांग्रेस के लिए समर्थन जुटाएंगे सिद्धू

Posted by - May 1, 2019 0
चंडीगढ़। बुधवार यानी आज अंबाला शहर में जगाधरी गेट चौराहे पर ताल ठोकते हुए कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन…
CM Yogi

चित्रकूट के भौतिक और आध्यात्मिक विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 28, 2024 0
चित्रकूट/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंचे। यहां उन्होंने जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों…