Rain

सावन की पहली बारिश से यूपी हुआ खुशनुमा, झमाझम बरसे बादल

557 0

लखनऊ: सावन महीने में बारिश का इंतजार अब खत्म हो गया है। सावन की आज पहली झमाझम बारिश (Rain) से यूपो की राजधानी लखनऊ से लेकर कानपुर तक का मौसम सुहाना हो गया। मौसमव विभाग ने आज यानी बुधवार से लेकर अगले कुछ दिनों तक बारिश की भविष्यवाणी की है। बुधवार दोपहर में लखनऊ, कानपुर, अयोध्या से लेकर यूपी के कई जिलों में आज बहुत बारिश हुई। अब भी राज्य के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने आज से 23 जुलाई के बीच पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की है। यूपी के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए थे और जैसे ही मौसम ने करवट ली, लोगों का मन झूम उठा। रामनगरी अयोध्या से लेकर कानपुर, बिजनौर, गाजियाबाद और नोएडा तक में झमाझम बारिश का इंतजार खत्म हो गया। अलग-अलग इलाकों में लोग सावन की पहली बारिश का आनंद उठाते दिखे।

मौसम विभाग की मानें तो यूपी के लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, आगरा, बिजनौर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, रामपुर, मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई थी। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया था। अब इन इलाकों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। बता दें कि यूपी के अलग-अलग इलाकों में 23 जुलाई तक बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है।

झारखंड में महिला दारोगा की हत्या, पशु तस्करों ने गाड़ी से रौंदा

Related Post

77th Republic Day celebrations held in Lucknow

राष्ट्रीय गौरव व उल्लास के साथ लखनऊ में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

Posted by - January 26, 2026 0
लखनऊ। 77वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर राजधानी लखनऊ में विधान भवन के सामने मुख्य समारोह का भव्य आयोजन किया…
CM Yogi met Mohit Pandey's family

सीएम योगी ने मोहित के परिजन को दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

Posted by - October 28, 2024 0
लखनऊ। पुलिस कस्टडी में कारोबारी मोहित पांडेय की मौत के बाद सोमवार को उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
Rajeev Krishna

प्रदेश की फॉरेंसिक संरचना को ‘नई वैज्ञानिक शक्ति’ उपलब्ध कराने का माध्यम बनेगा एमओयू

Posted by - August 29, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को आधुनिक तकनीक से युक्त प्रदेश के तौर पर रूपांतरित कर रहे सीएम योगी (CM Yogi) का…
CM Yogi

सीएम योगी ने गंगा पर चलित प्रदर्शनी ‘अर्थ गंगा’ का किया उद्घाटन

Posted by - January 12, 2023 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार शाम गंगा पर आधारित चलित प्रदर्शनी अर्थ गंगा का नारियल फोड़कर उद्घाटन…
Sports College

आगरा में बनेगा हाई-टेक स्पोर्ट्स कॉलेज, अब मंडल में ही निखरेंगी खेल प्रतिभाएं

Posted by - February 14, 2026 0
आगरा। उत्तर प्रदेश को खेलों की दुनिया में ‘नंबर वन’ बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश…