Kabaddi

गोरखपुर में चार दिन तक लगेगा कबड्डी का कुंभ

272 0

लखनऊ: ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में गोरखपुर में चार दिन तक कबड्डी (Kabaddi) का कुंभ लगेगा। पहली से चार दिसंबर तक चलने वाले कुंभ में में देश की नामचीन 12 टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप दो लाख रुपये, उपविजेता को एक लाख रुपये पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा दो टीमों को 50-50 हजार रुपये पुरस्कार दिए जाएंगे। अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।

पहली से चार दिसंबर तक होगा आयोजन

उत्तर प्रदेश खेल विभाग के तत्वावधान में गोरखपुर के रीजनल स्टेडियम में पहली से चार दिसंबर तक ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष कबड्डी (Kabaddi)  प्रतियोगिता का छठवां संस्करण होगा। प्रतियोगिता 2018 से अनवरत चल रही है। छठवें संस्करण का शुभारंभ पहली दिसंबर को प्रदेश सरकार के खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद यादव करेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।

देश की नामी 12 टीमें लेंगी हिस्सा

खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश की 12 प्रतिष्ठित टीमों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। खेल विभाग द्वारा विजेता टीम को दो लाख रुपये व उपविजेता को एक लाख रुपये पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। तृतीय स्थान पर रहने वाली दो टीमों को 50-50 हजार रुपये पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

इस वर्ष राजस्थान, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, वेस्टन कमांड आर्मी दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत पेट्रोलियम मुंबई, एसएसबी नई दिल्ली, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर, आर्मी रेड नई दिल्ली, आर्मी ग्रीन नई दिल्ली की टीमें हिस्सा लेंगी। वर्ष 2023-24 में मेजबान यूपी की टीम विजेता रही। उप विजेता- जे डी एकेडमी नई दिल्ली तथा तृतीय स्थान- रेड आर्मी नई दिल्ली व हरियाणा की टीम थी।

2024 में होगा आयोजन का छठवां संस्करण

खेल विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज प्रथम अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष कबड्डी (Kabaddi)  प्रतियोगिता का आयोजन एक से चार दिसंबर 2018 तथा द्वितीय आयोजन एक से चार दिसंबर 2019 तक हुआ था। तीसरा संस्करण 2021, चौथा संस्करण 2022, पांचवां संस्करण 2023 में हुआ था। पहली से चार दिसंबर 2024 तक आयोजन का यह छठवां संस्करण होगा।

Related Post

AK Sharma led the Unity March in Bhadohi

सरदार पटेल न होते तो भारत का इतिहास और भूगोल कुछ और होता: एके शर्मा

Posted by - November 20, 2025 0
लखनऊ: राष्ट्रीय एकता दिवस के दृष्टिगत नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा भदोही जनपद के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा…
PM Modi

पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा गाजियाबाद

Posted by - April 6, 2024 0
गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ​सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गाजियाबाद पहुंचे हैं,…
CM Yogi

सीएम योगी ने किसानों को किया सम्मानित, एफपीओ की प्रदर्शनी का भी किया शुभारम्भ

Posted by - December 23, 2022 0
लखनऊ। किसान दिवस (Kisan Diwas) के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को यहां…
Hardeep Puri

शहरी विकास से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी: हरदीप पुरी

Posted by - February 12, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के आखिरी दिन प्रदेश के नगरों का बेहतर विकास, विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त…
बदमाशो ने एक बार फिर दी लखनऊ पुलिस को चुनौती

बदमाशो ने एक बार फिर दी लखनऊ पुलिस को चुनौती

Posted by - March 3, 2021 0
लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार की दोपहर अमीनाबाद में जुगल किशोर ज्वेलर्स के शोरूम मे हुई करोड़ों की चोरी की वारदात का खुलासा किया ही था कि बीती रात बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए असलहों के दम पर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। आधा दर्जन बदमाशों ने गाजीपुर थाना क्षेत्र के रविन्द्रपल्ली में कोरियर कम्पनी के दफ्तर में मौजूद तीन कर्मचारियों को बन्धक बनाकर चार लाख रूपए से ज्यादा की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमशों ने तीनों कर्मचारियो को बाथरूम मे कैद कर दिया गया। सूचना पाकर पहुॅची पुलिस ने जॉच के बाद डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 13 साल से फरार चल रहे इनामी हत्यारोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार डीसीपी का कहना है कि बदमाशो की संख्या 6 थी। पांच बदमाश दफ्तर के अन्दर दाखिल हुए थे और एक बदमाश मोटर साईकिल के साथ बाहर खड़ा था। डीसीपी के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जॉच कर बदमाशो की पहचान कर उन्हे गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है। यूपी एसटीएफ ने की गिरफ्तारी…