शाहिद कपूर

बेस्ट एक्टर अवार्ड न मिलने से खफा शाहिद कपूर छोड़ दिया इवेंट, नहीं दी परफॉर्मेंस

795 0

नई दिल्ली। इस साल अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कबीर सिंह’ से बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने अभिनय से लाखों फैंस का दिल जीता है। इस फिल्म में उनके गुस्सैल और बेइंतहा प्यार करने वाले किरदार कबीर सिंह को दर्शकों ने बेहद पसंद भी किया, लेकिन अब रीयल लाइफ में भी शाहिद कपूर का गुस्सा देखने को मिला है। बता दें कि अवॉर्ड न मिलने के कारण शाहिद कपूर ने अवॉर्ड नाइट में अपनी परफॉर्मेंस देने से मना कर दिया।

जानें क्यूं आया शाहिद कपूर को गुस्सा?

हाल ही में शाहिद कपूर को एक अवॉर्ड शो में ‘कबीर सिंह’ के लिए सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिलना तय था, जिसके लिए शाहिद अपनी शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए कई दिनों से रिहर्सल कर रहे थे। वहीं अंतिम समय पर शाहिद ने शो में परफॉर्म करने से मना कर दिया। अवॉर्ड न मिलने की वजह से शाहिद अवॉर्ड शो में परफॉर्मेंस करेंगे इस बात को भी इसकी बड़ी वजह बताया जा रहा है। जिसे लेकर शाहिद काफी परेशान भी चल रहे थे।

राखी सावंत अपनी शादी से हो गई दुखी, VIDEO में शादी न करने की गुजारिश 

जानें क्या हुआ अवॉर्ड शो के दौरान?

ऑर्गनाइजर ने अभिनेता रणवीर सिंह को फिल्म ‘गली ब्वॉय’ के लिए सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिया, जिसके बाद अंतिम समय में हुए इस फेरबदल से शाहिद कपूर काफी हद तक गुस्से में नजर आए। शाहिद को यह अच्छा नहीं लगा और वह शो छोड़कर चले गए। रणवीर सिंह की इस फिल्म को भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजा गया है।

कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ रूपए से ज्यादा की कमाई

बता दें कि इस साल जून में शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ रिलीज हुई थी, जिसमें शाहिद के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म कबीर सिंह का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था। ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ रूपए से ज्यादा की कमाई भी की। वहीं शाहिद का कहना है कि ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्में बनाना बहुत ही मुश्किल है। जिसके बाद भी इस फिल्म को अब तक कोई भी पुरस्कार नहीं दिया गया है।

Related Post

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया अपना स्टनिंग लुक, फैंस से किया घर पर रहने का आग्रह

Posted by - April 10, 2021 0
मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक ग्लैम-अप फोटो शेयर की और साथ ही…
शरद पवार पर है भरोसा

सोनिया गांधी को शरद पवार पर है भरोसा, कांग्रेस से मिली क्लीनचिट

Posted by - November 23, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को लेकर बड़ा बयान दिया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष…