मां तुझे सलाम

‘मां तुझे सलाम’: वॉलीबॉल प्लेयर ने मैच के दौरान बच्चे को पिलाया दूध, फोटो वायरल

1410 0

नई दिल्ली। मिजोरम की एक वॉलीबॉल प्लेयर का फोटो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में खिलाड़ी मां अपने बच्चे को दूध पिलाती नजर आ रही है। ट्विटर पर कई लोगों ने इस खिलाड़ी की सराहना की है। कई यूजर्स ने लिखा “मां तुझे सलाम।

बता दें कि आईजोल में खेले गए वॉलीबॉल मुकाबले के दौरान एक खिलाड़ी लालवेंतलुआंगी तुईकुम मैदान पर ही अपने सात महीने के बच्चे को दूध पिलाती नजर आईं। तुईकुम की दूध पिलाते हुए ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल की गई। लोगों ने तुईकुम की खूब प्रशंसा की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कई यूजर्स ने उनकी सराहना में लिखा “मां तुझे सलाम”।

फेसबुक यूजर निंग्लुन हंगल ने इस दिल को छू लेने वाली तस्वीर साझा की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह तस्वीर लोगों के प्रति समर्पण और साहस के साथ उसके खेल और मातृत्व की जुड़वां जिम्मेदारियों के लिए एक मिसाल है। वहीं मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया ने तुईकुम के इस काम से खुश होकर 10 हजार रुपये इनाम के तौर पर देने की घोषणा की है।

Related Post

Mission Shakti

योगी सरकार की यूपी पुलिस ने साढ़े आठ लाख वाहनों को किया चेक, 9 हजार से अधिक वाहनों से हटाई काली फिल्म

Posted by - October 7, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार के मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti 5.0) अभियान के तहत महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित माहौल देने…
Birsa Munda

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना के वृहद स्वरूप को दर्शाने का माध्यम बनेगा जनजातीय गौरव उत्सव

Posted by - November 10, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी दिवस के संबंध में पूर्वालोकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…
CM Dhami

मेडिकल इमजेंसी जैसी स्थिति की दृष्टि से पिथौरागढ़ में अतिरिक्त हैलीकॉप्टर की करें व्यवस्था: धामी

Posted by - June 14, 2025 0
देहारादून। सीएम धामी (CM Dhami) ने मानसून के दौरान किसी भी भूस्खलन की आपात स्थिति के दौरान घटना स्थल पर…