उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सीएम शिवराज, मची भगदड़

930 0

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार को उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे जहां भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। मंदिर के भीतर लोगों के मुताबिक सीएम के साथ वीआईपी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके चलते स्थिति नियंत्रण के बाहर हो गई.एक वायरल वीडियो में देखा गया कि गेट नं. 4 से श्रद्धालु सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अंदर घुसने लगे, जिसकी चपेट में कई बच्चे एवं महिलाएं आ गई।

वहां मौजूद भारी पुलिस फोर्स ने तुरंत ही मोर्चा संभाला और किसी तरह से अंदर की भीड़ को बाहर निकालने में सफलता पाई। भीड़ के नियंत्रण के बाद मुख्यमंत्री शिवराज चौहान पत्नी सहित महाकाल मंदिर के भीतर हवन पूजन में शामिल हुए। बता दें, धक्कामुक्की के कारण मंदिर में जब भगदड़ मच गई तब कई पुरुष, महिलाएं व बच्चे खुद को संभाल नहीं पाए और यहां-वहां गिरने-पड़ने लगे। दर्शन व्यवस्था को ध्वस्त होता देख मंदिर में तैनात पुलिस के जवानों व सुरक्षा गार्डों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।

एमडी का शोध प्रबंध हिंदी में लिखने वाले पहले भारतीय छात्र डॉ. मुनीश्वर गुप्त की दो टूक

गौरतलब है कि इससे पहले भी महाकाल मंदिर में भगदड़ मच चुकी है और इस कारण लोगों की जान तक जा चुकी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। वीडियो में भीड़ मंदिर में घुसती दिख रही है। एक लड़की को सुरक्षा गार्ड और जवान भीड़ से बचाते दिख रहे हैं। इस पूरी घटना को लेकर उज्जैन के जिलाधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि बीते सोमवार को हुई घटना अपवाद थी। हम अगले  सोमवार (2 अगस्त) के लिए योजना बनाएंगे और लोगों से शारीरिक दूरी का पालन कराया जाएगा।

Related Post

भागवत जी, अपने हिंदू कार्यकर्ताओं को समझाएं, जब सभी का एक DNA तो कैसा ‘लव जिहाद’?- दिग्विजय

Posted by - July 6, 2021 0
हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता पुलिस के साथ मिलकर उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में धर्मांतरण कानून को अमल में…

राम के सहारे बसपा की नैया! सतीश मिश्रा बोले- 2022 में सरकार आने के बाद बनाएंगे भव्य मंदिर

Posted by - July 23, 2021 0
यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को अयोध्या में ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत…