U19 World Cup

U19 World Cup: यशस्वी का शतक, पाक को 10 विकेट से हराकर भारत फाइनल में

844 0

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने यशस्वी के नाबाद शतक और दिव्यांश के नाबाद अर्धशतकों की मदद से अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दे दी है। पाकिस्तान के 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने रिकॉर्ड साझेदारी करते हुए दस विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत रिकॉर्ड सातवीं बार युवाओं के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने में सफल रही।

भारत की सलामी जोड़ी यशस्वी जायसवाल और दिव्यांश सक्सेना के नाम अब अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है।

https://twitter.com/cricketworldcup/status/1224690246354395137

दक्षिण अफ्रीका में जारी अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारतीय गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए है। 43.1 ओवर में पूरी पाक टीम 172 रन पर सिमट गई। यह मैच जीतते ही भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही थी। सलामी बल्लेबाज हैदर अली (56) और कप्तान रोहेल (62) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन लगातार अंतराल में विकेट गिरते ही रहे।

Related Post

UPITS 2025

UPITS 2025: निवेश, नवाचार और संस्कृति के महाकुंभ का होगा आगाज

Posted by - September 24, 2025 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो…
CM Yogi

समय से पूरा हो कन्वेंशन सेंटर और मेट्रो स्टेशन का कार्य, गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यानः मुख्यमंत्री

Posted by - March 23, 2025 0
कानपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को जनपद कानपुर नगर का दौरा कर शहर में…
CM Yogi

सीएम योगी ने क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी

Posted by - March 23, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारत मां के सच्चे भक्त और क्रांतिकारियों को बलिदान दिवस पर याद करते…