लखीमपुर हिंसा मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य तीन को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ

675 0

लखनऊ लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में पुलिस ने किसानों की एफआइआर में नामजद दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा की तलाश जारी है।

लखीमपुर खीरी में हिंसा में चार अक्टूबर आठ लोगों की मृत्यु के मामले में सियासत के गति पकड़ने के साथ ही पुलिस पर भी कार्रवाई का दबाव है। पुलिस ने इस हिंसा के मामले में दर्ज केस में आरोपित दो लोगों लवकुश और आशीष पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की पड़ताल कर रही पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हिंसा तथा उपद्रव की इस घटना में आशीष पाण्डेय और लव कुश शामिल रहने के साथ घायल भी हुए थे। इन दोनों को गिरफ्तार करने के बाद आइजी रेंज लक्ष्मी सिंह पूछताछ कर रही हैं। इन दोनों पर उस गाड़ी में मौजूद रहने का आरोप है जो थार जीप के पीछे चल रही थी।

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें थार जीप साफ नजर आ रही है जो, कुछ लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ रही है। वहीं पुलिस मुख्य आरोपित मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

हिरासत में तीन लोगों से पूछताछ जारी

लखीमपुर खीरी में चार अक्टूबर को उपद्रव तथा हिंसा के बाद से कैंप कर रहीं आइजी लखनऊ जोन लक्ष्मी सिंह ने कहा कि मौके पर फायरिंग या किसी हथियार से घायल होने की घटनाओं की पुष्टि नहीं हुई है। इसी कारण हमें अन्य सबूतों के साथ आगे बढ़ना होगा जो हमें दिए गए हैं। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

Related Post

“राफेल का चयन इसलिए किया क्योंकि हमें पांचवीं पीढ़ी के विमानों की जरूरत”- वायुसेना

Posted by - November 14, 2018 0
नई दिल्ली। वायुसेना और रक्षा मंत्रालय के अधिकारी राफेल एयरक्राफ्ट सौदे पर बुधवार दोपहर बाद सुनवाई शुरू होने पर सुप्रीम…
CM Yogi participated in the procession of Lord Narasimha

विपरीत परिस्थितियों में खड़ा होना हमारी सांस्कृतिक ताकत : सीएम योगी

Posted by - March 8, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में खड़ा होना हमारी सांस्कृतिक ताकत है।…

लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई, यूपी सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Posted by - October 7, 2021 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने की मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।…