Shubhangi

टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित

1048 0
मुंबई।  टेलीविजन धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं’ की अभिनेत्री शुभांगी अत्रे  (tv star Shubhangi) कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं। अभिनेत्री ने कहा है कि सोमवार सुबह उनमें कोरोना के हल्के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने अपना रैपिड टेस्ट करवाया, जिसमें उनके कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आई।
टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ की अंगुरी भाभी यानी कि अभिनेत्री शुभांगी अत्रे (tv star shubhangi) कोविड-19 से संक्रमित हो गईं है. सोमवार सुबह उनमें कोरोना के हल्के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने अपना रैपिड टेस्ट करवाया, जिसमें उनके कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आई।

अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। मुझमें हल्के लक्षण दिखे थे, जिसके बाद सुबह मैंने अपना टेस्ट करवाने का फैसला लिया और मेरे रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।’

शुभांगी (tv star Shubhangi) के सिर में दर्द होने की शिकायत थी। इसके अलावा, वह बिल्कुल ठीक महसूस कर रही थीं। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं स्वस्थ हूं, सिर्फ सिर में दर्द होने की शिकायत थी। मैं पिछले दो-तीन दिन से अपने आसपास रहे लोगों से जरूरी मेडिकल चेकअप करवाने का अनुरोध करती हूं।’ शुभांगी ‘भाभी जी घर पर है’ में अंगूरी भाभी के किरदार के लिए जानी जाती हैं।

Related Post

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन बोले-नमस्कार हमारी संस्कृति का ध्वज

Posted by - February 6, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर अमिताभ न सिर्फ फिल्मों…
Shatrughan Sinha

लोकसभा चुनाव 2019: सनी देओल के बाद पटना साहिब से शत्रुघ्न ने किया नामांकन

Posted by - April 29, 2019 0
पटना। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए मशहूर नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी आज यानी सोमवार को बिहार की…
Riya's father Indrajit questioned by CBI other day

सुशांत सिंह मामले में रिया के पिता इंद्रजीत से CBI कर रही दूसरे दिन पूछताछ

Posted by - September 2, 2020 0
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता इन्द्रजीत चक्रवर्ती को बुधवार…