Trivendra Singh Rawat

हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

395 0

हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) हरिद्वार संसदीय क्षेत्र (Haridwar Lok Sabha Seat) से भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पहली बार रुड़की (Roorkee) पहुंचे। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही जमकर फूल बरसाए।

कार्यकर्ता सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में नारसन बार्डर पर उनके इंतजार में खडे़ थे। जैसे ही त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat ) का काफिला नारसन बॉर्डर पर पहुंचा, वैसे ही कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं और जय श्री राम के नारों के साथ जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो निकालते हुए देहरादून की ओर बढ़े। इस दौरान नारसन बार्डर से लेकर हरिद्वार के बीच पूरे रास्ते पर जगह-जगह खड़े समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को मिठाई बांटी गई। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर सभी सीटों पर जीत पक्की करेंगे इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, सुनील कुमार गोयल, आशीष पंडित, नवीन शर्मा, गिरीश त्यागी, नसीम अहमद, अनिरुद्ध गुप्ता, विनोद शर्मा, रितेश पंवार, अशोक कुमार समेत महिला मोर्चा की तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Post

समय सम्मान 2020

संजोगिता महाजन मेमोरियल ट्रस्ट ने 42 विभूतियों को दिया “समय सम्मान 2020”

Posted by - February 9, 2020 0
लखनऊ। संजोगिता महाजन मेमोरियल ट्रस्ट ने रविवार को राय उमानाथ बलि सभागार में “समय सम्मान 2020” का आयोजन किया। जिसमें…
CM Yogi

सीएम योगी ने ज्ञानेश्वर महाराज संजीवन समाधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

Posted by - February 11, 2024 0
पुणे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार सुबह पुणे (महाराष्ट्र) स्थित पूज्य ज्ञानेश्वर महाराज (Gyaneshwar Mahawaj)…
CM Vishnudev Sai

शिल्पकारों के लिए स्थापित होगा ग्लेज़िंग यूनिट: सीएम विष्णुदेव साय

Posted by - November 28, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) आज जशपुर जिले के ग्राम नारायणपुर में कुम्हार समाज द्वारा आयोजित श्री विष्णु…
Savin Bansal

जनमानस की सुरक्षा से खिलवाड़ पर सीधे दर्ज होंगे आपराधिक मुकदमे: ङीएम

Posted by - February 8, 2026 0
देहरादून: जनपद में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही सड़क दुर्घटना संबंधी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन की…
Children's Mental Health

बच्चों की मेंटल हेल्थ सुधारेगा ‘संवेदना’, बाल आयोग ने की पहल

Posted by - October 22, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण महामारी के कारण बच्चों मानसिक स्वास्थ्य (Children’s Mental Health)  काफी प्रभावित हुआ है। बच्चों की मदद…