CM Yogi

योगी सरकार ने मिल्कीपुर के विकास के लिए खोला खजाना

221 0

अयोध्या। वादों पर खरा उतरने वाली प्रदेश की योगी सरकार ने मिल्कीपुर (Milkipur) विधानसभा क्षेत्र के लिए खजाना खोल दिया है। पर्यटन व सांस्कृतिक दृष्टि से भी मिल्कीपुर को सजाया और संवारा जाने लगा है। इसी क्रम में 106.60 लाख रुपये से विकास खण्ड अमानीगंज के राम पट्टी में स्थित गहनाग बाबा धाम का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। राम मंदिर निर्माण के बाद जिले के सभी पौराणिक स्थलों को विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। मिल्कीपुर (Milkipur) में विधानसभा के उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं यह घोषणा की थी कि गहनाग बाबा धाम का जल्द ही सौंदर्यीकरण कराया जायेगा। इस क्रम में कार्य शुरू हो चुका है। बता दें कि मिल्कीपुर में सड़कों के निर्माण व कुछ विद्यालयों के निर्माण की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। वह सब निर्माणाधीन हैं।

अयोध्या तीर्थ विकास परिषद करा रहा कार्य

गहनाग बाबा धाम आस्था का केंद्र है। यहां लगने वाले मेले के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए इसका पर्यटन विकास करने का प्लान बनाया गया है।

अयोध्या तीर्थ विकास परिषद ही यहां सौंदर्यीकरण का कार्य करा रहा है। पौराणिक स्थलों को डेवलप करने के उद्देश्य से ही परिषद का वर्ष भर पहले गठन किया गया था, जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।

कुंड के स्वरूप में दिखेगा सरोवर

अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ संतोष शर्मा ने बताया कि गहनाग बाबा धाम का निरीक्षण किया गया था। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था।

स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू करा दिया गया है। जिसमें धर्म स्थल का सौंदर्यीकरण और सरोवर को कुंड का स्वरूप दिया जाएगा। वहीं दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के बैठने के लिए शेड, बेंच का निर्माण, पेयजल और शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।

Related Post

AK Sharma

25 करोड़ की लागत से सुगम बनेगा मऊवासियों का सफर, एके शर्मा ने तीन बस अड्डों का किया शिलान्यास

Posted by - March 14, 2024 0
मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मऊ को आज करोड़ों रुपए की सौगात…
Republic Day

गणतंत्र दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए योगी सरकार ने शुरू की तैयारी

Posted by - January 24, 2024 0
लखनऊ। रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत पूरी तरह से भक्ति मय व राममय हो चुके उत्तर प्रदेश में 26…
uttarakhand cm house

उत्तराखंड में सीएम हाउस का मिथक तोड़ पाएंगे त्रिवेंद्र सिंह रावत?

Posted by - March 8, 2021 0
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में एक बड़ा मिथक जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि मुख्यमंत्री आवास में अपशकुन है।…
CM Yogi

हर्ष उल्लास के साथ मने आगामी पर्व-त्योहार, लोगों की सुरक्षा, सुविधा का रखें पूरा ध्यान- मुख्यमंत्री

Posted by - September 19, 2025 0
हर्ष उल्लास के साथ मने आगामी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आगामी पर्व और त्योहारों को…
Ramlala

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ, रक्षा मंत्री रहेंगे मुख्य अतिथि

Posted by - December 30, 2025 0
अयोध्या । रामनगरी अयोध्या भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास से सराबोर है। भगवान श्रीरामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी…