आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत

868 0

फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या अब 14 तक पहुंच गई है, जिनमें से 12 की पहचान हो गई

मामला खंगर इलाके का है जहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही एक डबल डेकर प्राइवेट बस आगे जा रहे कंटेनर से जा टकराई। जिसके चलते दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या अब 14 तक पहुंच गई है, जिनमें से 12 की पहचान हो गई है। फिलहाल अभी तक दो लोगों की पहचान नहीं हो पा रही है।

पुलिस का कहना है इस हादसे में 25 लोग गंभीर रुप से घायल

पुलिस का कहना है कि हादसे में मुकेश कुमार, कलमुद्दीन, विनोद कुमार, हरिंदर पासवान, भगवान चौधरी, ट्रक ड्राइवर भूरा सिंह, चंदन महतो, नागेश्वर शाह, गुलशन कुमार, अनिल शाह, राकेश कुमार और चंदन सहित दो और लोगों की मौत हुई है। मृतक के परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दे दी गई है। शाम तक शवों का पोस्टमार्टम होने की संभावना है। पुलिस का कहना है इस हादसे में 25 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

Related Post

मालगाड़ी बेपटरी

शाहजहांपुर में मालगाड़ी के कई डिब्बे बेपटरी हो गए, ट्रेनें हुई लेट

Posted by - November 12, 2019 0
शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन के अटसलिया रेलवे फाटक के पास मंगलवार सुबह मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।…
Holika Dahan

भगवान विष्णु के प्रति प्रहलाद की अटूट भक्ति का गवाह है मथुरा के इस गांव की चमत्कारी होली

Posted by - March 8, 2020 0
मथुरा। देश के सभी राज्यों में अलग-अलग तरीके से होली का त्याहौर मनाया जाता हैं। देश का हर हिस्सा किसी न किसी…
faisal Patel meets kejariwal

अहमद पटेल के बेटे ने केजरीवाल से की मुलाकात, ‘आप’ ज्वाइन करने की अटकलें

Posted by - April 4, 2021 0
नई दिल्ली। दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने शनिवार को नई दिल्ली में दिल्ली के मुख्यमंत्री…