CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

284 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रविवार काे पुलिस थाना परिसर, पूंजीपथरा में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री साय (CM Sai) ने माँ के सम्मान में लगाया पीपल का पौधा रोपा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व का सम्मान करना है।

पूंजीपथरा थाना परिसर में मातृ छाया उपवन वृक्षारोपण कार्यक्रम में कृषि एवं प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने पीपल, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने पीपल, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने चंदन, सांसद राधे श्याम राठिया ने चंदन का पौधा लगाया।

मुख्य वन संरक्षक प्रभात मिश्रा, संभाग आयुक्त बिलासपुर महादेव कावरे, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो, स्कूली बच्चों ने मातृ छाया उपवन हेतु 800 से अधिक पौधे रोपे।

’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत प्रदेशभर में वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिसमें हर नागरिक को एक पौधा अपनी मां के नाम पर लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Related Post

Bulldozer

नगरीय निकायों में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सख्त योगी सरकार

Posted by - April 30, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण को लेकर सख्त योगी सरकार (Yogi Government)  अब नगरीय निकायों में सार्वजनिक भूमि, पार्क,…
Startup

उत्तर प्रदेश की स्टार्टअप क्रांति को गति देते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Posted by - December 11, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से उस दिशा में अग्रसर है जहां नवाचार,…
CM Dhami

सीएम धामी ने पुरस्कार की धनराशि बढ़ाई, अब वीरांगनाओं को मिलेंगे 51 हजार रुपये

Posted by - August 8, 2023 0
देहारादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम से दिए जाने वाले पुरस्कार की धनराशि 20 हजार…
up cm yogi aditynath

योगी सरकार का फैसला: कोरोना से मरने वाले चुनाव कर्मी के आश्रित को मिलेंगे 30 लाख

Posted by - June 1, 2021 0
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कार्यरत वे कर्मचारी जिनकी कोरोना से मौत हुई है, राज्य सरकार उनके…