AK Sharma

बाढ़ से प्रभावित लोगों को मिलेगी तत्काल राहत, जिला प्रशासन रहे अलर्ट मोड में : एके शर्मा

291 0

मऊ। मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग उत्तर प्रदेश ए.के.शर्मा (AK Sharma) ने तहसील मधुबन स्थित जनता इंटर कॉलेज दुबारी में बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से मुलाकात भी की तथा बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं एवं रोजमर्रा की दिनचर्या की कठिनाइयों की भी जानकारी ली।

उन्होंने (AK Sharma) बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के लोगो को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने हेतु कटिबद्ध है। इस हेतु जिला प्रशासन को भी अलर्ट मोड में रहने के निर्देश नगर विकास मंत्री द्वारा दिए गए।

उन्होंने (AK Sharma) समस्त बाढ़ चौकियों को अनवरत सक्रिय रखने एवं बाढ़ शरण स्थलों पर भी समस्त भौतिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा, जिससे किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

सीएम योगी ने सरोजनीनगर हादसे की जांच के लिए गठित की तीन सदस्यीय समिति

मंत्री (AK Sharma) के कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी मधुबन अखिलेश कुमार यादव, तहसीलदार शैलेंद्र सिंह सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Post

भाजपा मनाएगी अन्‍न महोत्‍सव, UP के 80 हजार राशन विक्रेताओं से संवाद करेंगे PM

Posted by - July 29, 2021 0
भारतीय जनता पार्टी अगले माह, 5 अगस्त को अन्न महोत्सव मनाएगी। यूपी के के 80 हज़ार राशन विक्रेताओं से पीएम वीसी…

झड़प से आगबबूला हुए टिकैत- कहा- भाजपा नेता मंच पर आए तो बक्कल उधेड़ दूंगा

Posted by - June 30, 2021 0
केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है, गॉजीपुर बॉर्डर पर बुधवार…
yogi

गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में मंगलवार शाम निकलेगी विजयदशमी शोभायात्रा

Posted by - October 23, 2023 0
गोरखपुर। सामाजिक समरसता के ताने-बाने को मजबूत कर समग्र रूप में लोक कल्याण की भावना को संजोए गोरक्षपीठ से प्रति…