नेहा कक्कड़

टोनी ने खींचे नेहा कक्कड़ के बाल तो सिंगर ने मारा जोरदार चांटा- देखें Video

1501 0

नई दिल्ली। नेहा कक्कड़ इन दिनों ‘इंडियन आइडल’ में बतौर जज नजर आ रही हैं। शो के अलावा हाल ही में नेहा कक्कड़ का गाना ‘गोवा बीच’ रिलीज हुआ है, जिसने देखते ही देखते धमाल मचाकर रख दिया है।

@nehakakkarOur Very First TikTok on our #GoaBeach Song! 🏖❤️😇 tonykakkar #Sorry Bhaiyuuuu 🤭😭 #TiktokIndia #TonyKakkar #NehaKakkar♬ Goa Beach Tony Kakkar Neha Kakkar – Neha Kakkar

नेहा कक्कड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब  बटोर रहा है सुर्खियां

गाने से इतर नेहा कक्कड़ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने भाई टोनी कक्कड़ को चांटा मारती नजर आ रही हैं। बता दें कि टोनी कक्कड़ वीडियो के दौरान उनके बाल खींच रहे थे, जिससे गुस्से में आकर सिंगर ने उन्हें जोरदार चाटा लगा दी। नेहा कक्कड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

नेहा कक्कड़ अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ अपने ही गाने ‘गोवा बीच’ पर वीडियो बना रही थीं

बता दें कि नेहा कक्कड़ अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ अपने ही गाने ‘गोवा बीच’ पर वीडियो बना रही थीं, जिसमें उनके भाई ने उनके बाल जोर से खींच दिए। इसमें नेहा कक्कड़ को टोनी कक्कड़ को पीछे मुड़कर थप्पड़ मारना था, लेकिन सिंगर के हाथ से उनके भाई को जोरदार चांटा पड़ गया। इसके लिए बाद में नेहा कक्कड़ ने अपने भाई से माफी भी मांगी। वीडियो में दोनों भाई-बहन बाद में मस्ती में नाचते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में नेहा और टोनी कक्कड़ का क्यूट अंदाज देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

नेहा कक्कड़ दिल्ली की रहने वाली हैं और बचपन से कर रही हैं सिंगिंग 

बता दें कि नेहा कक्कड़ दिल्ली की रहने वाली हैं और बचपन से सिंगिंग कर रही हैं। नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में 2006 में हिस्सा लिया था और वे इस शो को इस समय जज भी कर रही हैं। इससे पहले नेहा कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप की खबर दी थी, और वे कई मौकों पर काफी इमोशनल भी होती नजर आई थीं।

Related Post

मेरी फैंस और फैमिली को बहुत सारा प्यार- निहारिका रायज़ादा

Posted by - July 20, 2019 0
सुपरहिट फिल्म “टोटल धमाल” में अपने किरदार से सबका दिल जीतने के बाद, निहारिका रायज़ादा ने रोहित शेट्टी की फिल्म “सूर्यवंशी” के पहले एक्शन शेड्यूल को पूरा कर लिया है, जिसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मेन लीड में है। और अब निहारिका की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोविंग तेजी से बढ़ती जा रही है।   स्टनिंग एक्ट्रेस निहारिका के इन्स्टाग्राम पर एक लाख से अधिक फैन फॉलोविंग हो गई हैं।   सोशल मीडिया पर अपनी स्ट्रेटफॉरवर्ड और स्टनिंग फोटो सेशन के लिए जानी जाने वाली, निहारिका रायज़ादा अपने फैंस को एक बड़े परिवार के तरह मानती हैं। सोशल मीडिया पर मैसिव फैन फॉलोइंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह बहुत अच्छा है। ऑन-स्क्रीन पर सराहना मिलना महत्वपूर्ण है, लेकिन ऑफ-स्क्रीन, सराहना मिलना अमेजिंग है। मुझे लगता है कि मेरे फैंस मेरा परिवार हैं, वे मुझे प्यार करते हैं और एक्सेप्ट करते हैं। मेरे फैंस मुझसे और मेरे लिए सबसे बेस्ट चीजों की उम्मीद करते हैं। डिजिटल-सोशल प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति की गिनती से मैं बहुत खुश हूं। मेरे फैंस को बहुत सारा प्यार।”   निहारिका रायज़ादा ने कहा,सोशल मीडिया एक  बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, जहां आप अपने फैंस के साथ बातचीत कर सकते हैं, उन्हें अपने काम के बारे में अपडेट कर सकते हैं, और यहां तक ​​कि कुछ सोशियल कारण भी ले सकते हैं, जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि इसके कई फायदे हैं। लोग आपको ट्रोल भी करते हैं, जो मुझे लगता है कि सही है, थोड़ी सी फाइट दिलों और रिश्तों के तानो बानो को स्ट्रांग बनाती है।”   फिल्म टोटल धमाल की सफलता के बाद, एक्ट्रेस निहारिका रायजादा, रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में एटीएस ऑफिसर का किरदार निभाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रही है।   फिल्म के बारे में बात करते हुए, निहारिका ने कहा, “मैंने अभी हाल ही हैदराबाद में फिजिकल स्टंट वाले एक्शन शेड्यूल को पूरा किया है। हमारे पास कुछ और शेड्यूल बचे हुए हैं, और फिर जल्द ही फिल्म को रैप अप कर देंगे। और हमारे पास अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ जैसे मेन लीड  हैं, और फिल्म में बहुत कुछ है। यह फिल्म बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली है।”…