ज़ील 2020

IILM एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग : ‘ज़ील 2020’ में सेमी फाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गये

1238 0

लखनऊ। गोमती नगर स्थित IILM एकेडमी  ऑफ हायर लर्निंग, केे चार दिवसीय 13वें वार्षिकोेत्सव  ‘ज़ील 2020’ के दूसरे दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के सेमी फाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गये। जिसमें शहर के 50 से ज्यादा स्नातक, स्नातकोत्तर एवं प्रबंधन संस्थानों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रर्दशन किया ।

ज़ील 2020 के दूसरे दिन सम्पन्न खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार हैं-

खेलकूद में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साह व जोश देखने योग्य था, हर प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन करके पदक हथियाने को आतुर दिख रहा था। प्रतिभागियों के समर्थक अपनी टीम का मनोबल बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड रहे थे।

जिन प्रतिभागियों ने जीत दर्ज की उनका उल्लास शिखर पर था जिन्हें हार मिली वह निराश तो जरूर थे, परन्तु उन्हें सन्तुष्टि थी कि उन्होंने अपना भरपूर प्रयास किया। खिलाडियों ने खेल भावना का भरपूर प्रदर्शन किया जो प्रशंसनीय है।

खेलकूद प्रतियोगिताओं के सम्पन्न होने के साथ ही ज़ील-2020 का प्रथम चरण पूरा

खेलकूद प्रतियोगिताओं के सम्पन्न होने के साथ ही ज़ील-2020 का प्रथम चरण पूरा हो गया। कार्यक्रम का अंतिम चरण सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रमों पर आधारित है, जिसमें Debate, Business Quiz, Mime/Mimicry/Standup Comedy, Singing, Dance Competition, Collage Making, Photography/Selfie, Slogan writing, Fashionista आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी।

IILM एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग का 13वां वार्षिकोेत्सव ‘ज़ील 2020’ खेलकूद प्रतियोगिता शुरू 

अंतिम चरण 14 व 15 फरवरी को संस्थान परिसर में आयोजित किया जायेगा। ज़ील 2020 के प्रायोजकों में STH Infratech, Honda Car, Union Bank, Extrodoc, Bejoy, Precious U, Bisleri, Tanishq आदि प्रमुख है। ज़ील 2020 के आउटडोर पार्टनर ओरिजिन एवं रेडियो पार्टनर रचनात्मक Red FM 93.5 है। ज़ील 2020 का समापन 16 फरवरी को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।

Related Post

UP CM Yogi roared in Siwan, Bihar

सिवान में गरजे यूपी के मुख्यमंत्री योगी, राजनीति इस्लाम पर किया कठोर हमला

Posted by - October 31, 2025 0
सिवान। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बिहार के सिवान विधानसभा क्षेत्र में भारी जनसमूह को संबोधित…

आईएनएक्स मीडिया केस: चिदंबरम को मिली जमानत, लेकिन जेल से नहीं आ पाएंगे बाहर

Posted by - October 22, 2019 0
नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को आज यानी मंगलवार को उच्चतम न्यायालय ने जमानत दे…
President Murmu and PM Modi congratulated Uttarakhand Foundation Day

राष्ट्रपति मुर्मु एवं प्रधानमंत्री मोदी ने दी उत्तराखंड स्थापना दिवस की बधाई

Posted by - November 9, 2025 0
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Murmu) एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस…
Haryana government signed an MoU with Vedanta Group

द एनिमल केयर आर्गेनाइजेशन हरियाणा में 100 करोड़ रुपये लगाएगा

Posted by - July 11, 2024 0
गुरुग्राम। हरियाणा में पशु कल्याण को बढ़ावा देने के लिए अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के तहत द एनिमल केयर आर्गेनाइजेशन (टाको)…