AK Sharma

नगर आयुक्त के स्तर पर आज 59 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ: ए0के0 शर्मा

484 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) द्वारा ‘सम्भव’ व्यवस्था के तहत नगरीय निकाय क्षेत्रों में होने वाली लोगों की समस्याओं व शिकायतों के समाधान के लिए आज 06 जुलाई को महीने के प्रथम बुधवार को दोपहर 12 बजे से स्थानीय निकाय निदेशालय में स्वयं राज्य स्तरीय जनसुनवाई की जायेगी और शिकायतकर्ता से वर्चुअली संवाद कर वास्तविक परिस्थिति को जानने का प्रयास किया जायेगा तथा मौके पर ही शिकायत का समाधान भी हुआ।

ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि स्थानीय स्तर पर ही लोगों की समस्याओं के समाधान व शिकायतों के निस्तारण के लिए महीने के प्रत्येक सोमवार को अधिशासी अधिकारी एवं प्रत्येक मंगलवार को नगर आयुक्त के स्तर पर जनसुनवाई की जा रही है। प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि लोगों की शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण हो और शिकायतकर्ता को बेवजह अधिकारियों के चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि अभी तक की हुई जनसुनवाई के बेहतर परिणाम आये हैं और लोगों को ‘सम्भव’ की इस व्यवस्था पर विश्वास बढ़ा है।

नगर विकास मंत्री ए0के0शर्मा ने कहा कि जनसुनवाई की ’सम्भव’ (सिस्टमैटिक एडमिनिस्ट्रेटिव मैकॅनिज्म ब्रिंग हैप्पीनेस एण्ड वैल्यू) नामक इस व्यवस्था से नागरिकों की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर ही निस्तारण किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। फिर भी यदि किसी समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं हो पाता, तो महीने के प्रथम बुधवार को उच्चस्तर पर स्वयं नगर विकास मंत्री द्वारा ऐसे मामलों को सुना जाएगा और समाधान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज नगर निगम क्षेत्रों में नगर आयुक्त के स्तर पर हुई जनसुनवाई में कुल 297 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से 59 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हुआ तथा शेष 238 शिकायतों के निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है।

फ़िल्म काली को लेकर विश्व हिन्दू परिषद नाराज, मुकदमा दर्ज की मांग

उन्होंने कहा कि ‘सम्भव’ व्यवस्था से लोगों को एक पारदर्शी व जवाबदेही व्यवस्था मिली है। लोगों की समस्याओं के समाधान में सभी संबंधित अधिकारी अपना सार्थक योगदान दे रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Related Post

पंचायत चुनाव में न होने पाए हिंसा, जानें क्या है प्रशासन का फुल प्रूफ प्‍लान

Posted by - February 19, 2021 0
गोरखपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (UP Panchayat Election) के लिए डीएम की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय टीम दो मार्च को सीटों…
cm yogi

सुबह मुख्यमंत्री से मिलीं कानपुर की मायरा, शाम तक विद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की दी जानकारी

Posted by - September 1, 2025 0
लखनऊ: ‘जनता दर्शन’ में सोमवार को मुख्यमंत्री के बालप्रेम का नया रूप दिखा, जब कानपुर से आईं नन्हीं मायरा को…
Ram Mandir

प्राणप्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या में सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे 30 हजार जवान

Posted by - January 7, 2024 0
अयोध्या। सुरक्षा एजेंसियां 22 जनवरी को लेकर सतर्क हैं। स्टेट एजेंसियों के अलावा केंद्र की एजेंसियों ने भी जिले में…
CM Yogi

पहलगाम आतंकी हमले में मृत शुभम द्विवेदी के पिता से बातकर सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदनाएं

Posted by - April 23, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में मृत कानपुर…