टीएमसी का अनिश्चितकालीन धरना

10 जनवरी से टीएमसी का अनिश्चितकालीन धरना, CAA वापसी तक रहेगा जारी

708 0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार नागरिकता संशोधन एक्ट CAA-NRC के खिलाफ हमलावर हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि शुक्रवार से उनकी पार्टी कोलकाता में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगी। ये धरना तब तक जारी रहेगा जबतक CAA कानून वापस नहीं हो जाता है। बता दें कि ममता बनर्जी लगातार इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं, गुरुवार को ममता की CAA के खिलाफ ये दसवीं रैली थी।

केंद्र सरकार के खिलाफ ममता का हल्लाबोल

गुरुवार को बंगाल के मध्यमग्राम में एक सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हम इकलौती पार्टी हैं जो सितंबर से CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। केंद्र की मोदी सरकार लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम किसी को भी बंगाल से बाहर नहीं निकलने देंगे।

ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी सरकार ने बंगाल में शरणार्थियों की कॉलोनी को अधिकृत कर दिया

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी सरकार ने बंगाल में शरणार्थियों की कॉलोनी को अधिकृत कर दिया है। विपक्ष के द्वारा मटुआ समुदाय को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश की जनता से झूठ बोल रही है। ममता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी लगातार हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता देने का वादा करती है, लेकिन पिछले पांच साल में ऐसा नहीं किया है।

CAA-NRC पर केंद्र को घेरा

सीएए-एनआरसी के मसले पर उन्होंने कहा कि गरीबों को एक बार फिर क्यूं सड़कों पर खड़ा किया जा रहा है? हम सभी पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक मतदान करते हैं और इसी देश के नागरिक हैं।

ममता बनर्जी बोलीं कि जनगणना के नाम पर मोदी सरकार लोगों की मां का मांग रही है बर्थ सर्टिफिकेट

एनपीआर के मसले पर ममता बनर्जी बोलीं कि जनगणना के नाम पर मोदी सरकार लोगों की मां का बर्थ सर्टिफिकेट मांग रही है। एनपीआर में इस्तेमाल करना चाह रही है। ममता ने एक बार फिर दोहराया कि जब तक हम हैं तब तक लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनने नहीं देंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदर्शन में हिंसा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। ममता बोलीं कि अगर आपको एनआरसी करना है। तो राज्य सरकार का साथ चाहिए, हमारे बिना ये लागू नहीं हो पाएगा फिर चाहे ऑनलाइन ही हो जाए।

Related Post

Priyanka in Mathura Kisan Mahapanchayat

मेरठ में किसान पंचायत को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

Posted by - March 7, 2021 0
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की किसान महापंचायत का सिलसिला जारी है। इसी क्रम…
सलमान खान

इंस्टाग्राम पर दबंग सलमान खान के फॉलोअर्स तीन करोड़ के पार, फैंस को किया सैल्यूट

Posted by - March 1, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार दबंग सलमान खान की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी हैं। उनके चाहने वालों की लिस्ट में हर उम्र…
CM Yogi heard the problems during 'Janta Darshan'

हर पीड़ित को न्याय दिलाकर चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

Posted by - April 17, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान यहां प्रदेश…
Oxygen 1

‘दिल्ली के किन अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी?’ हाई कोर्ट ने सरकार से मांगी लिस्ट

Posted by - April 22, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार (Kejriwal Government) से उन अस्पतालों की लिस्ट मांगी जिसमें ऑक्सीजन की कमी…