बंगाल में सभी 4 सीटों पर टीएमसी की जीत, बीजेपी को मिली करारी शिकस्त

633 0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की 4 सीटों पर हुए उपचुनाव में फिर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का जादू चला है। दिनहाटा, गोसाबा, खड़दह और शांतिपुर विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। सभी सीटों पर टीएमसी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। दिनहाटा से उदयन गुहा, खड़दह से शोभनदेव चट्टोपाध्याय, गोसाबा से सुब्रत मंडल और शांतिपुर से टीएमसी के उम्मीदवार ब्रजकिशोर गोस्वामी ने जीत हासिल की।

इसके साथ ही विधानसभा में टीएमसी के विधायकों की संख्या बढ़कर 217 हो गई है। यदि बीजेपी से आये पांच और विधायकों को शामिल कर लिया जाए, तो यह संख्या बढ़कर 222 हो गई है। वहीं पश्चिम बंगाल में जश्न का माहौल है। टीएमसी समर्थक चारों सीटों पर मिली जीत की खुशी में ढ़ोल नगाड़ों के साथ नाच रहे है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी जीत की बधाई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर टीएमसी की जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा, चारों विजयी उम्मीदवारों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई! यह जीत लोगों की जीत है, क्योंकि इससे पता चलता है कि कैसे बंगाल हमेशा प्रचार और नफरत की राजनीति पर विकास और एकता को चुनेगा। लोगों के आशीर्वाद से, हम वादा करते हैं कि हम बंगाल को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाना जारी रखेंगे।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने बीजेपी को करारी हार दी थी। भवानीपुर सहित तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत का सिलसिला जारी रहा था और अब फिर चार विधानसभा सीटों पर टीएमसी के सभी उम्मीदवार जीत हासिल करने में सफल रहे हैं और टीएमसी उम्मीदवारों की मॉर्जिन भी बढ़ी है।

बीजेपी को लगा करारा झटका

चार विधानसभा सीटों में से विधानसभा चुनाव में दो सीटों दिनहाटा और शांतिपुर में बीजेपी के उम्मदीवार क्रमशः निसिथ प्रमाणिक और जगन्नाथ सरकार विजयी हुए थे, लेकिन बीजेपी उन सीटों को तो भी नहीं बचा पाई जिसके बाद बीजेपी की हार की मॉर्जिन भी काफी बढ़ गई है। वहीं विधानसभा चुनाव में जीत के बाद टीएमसी ने फिर जीत का सिलसिला जारी रखा है। इस जीत के बाद टीएमसी और भी मजबूत होकर उभरी है। विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी लगातार दूसरे राज्यों में फोकस कर रही है और अब ममता बनर्जी केंद्र की राजनीति पर विशेष रूप से फोकस करेंगी।

 

Related Post

अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

Posted by - March 30, 2021 0
दो सगे भाईयों ने लखनऊ से एक अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में ले जाकर हत्या कर दी पुलिस ने शव उन्नाव के मौरावां क्षेत्र में सड़क किनारे बरामद कर लिया बीते शनिवार से अधिवक्ता लापता थे, पुलिस तलाश में लगी थी। पुलिस ने इस बारे में छानबीन में पता चला कि अधिवक्ता को उसके ही पड़ोसी अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।मामला कैसरबाग थानाक्षेत्र के लालकुंआ, मकबूलगंज इलाके का है। यहां से अधिवक्ता नितिन तिवारी (35) का अपहरण कर हत्या कर दी गई। एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक नितिन तिवारी मकबूलगंज में रहते थे। होली के हुड़दंग का विरोध करने पर वकील पर फायरिंग बीते शनिवार को उनके भाई मयंक ने अपहरण की आशंका जताते हुए कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की कई टीमें उनकी लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही पड़ताल में लगी थीं। इस बीच रविवार को नितिन का शव उन्नाव जनपद के मौरावां क्षेत्र के पिसंदा गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उन्नाव पुलिस की सूचना पर मयंक के परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। पड़ताल में पता चला कि नितिन को उनके पड़ोस में रहने वाले प्रवीण अग्रवाल और उसका भाई विपिन अग्रवाल अपने साथ कार से ले गया था। दोनों की तलाश शुरू हुई। इस बीच उन्नाव पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रवीण और उसके भाई विपिन को गिरफ्तार कर लिया। उन्नाव के मौरावां थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम में अधिवक्ता की गला दबाने और सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश…
पृथ्वी बैलिस्टिक मिसाइल

भारत ने दो पृथ्वी बैलिस्टिक मिसाइलों का किया सफल रात्रि-परीक्षण

Posted by - November 20, 2019 0
नई दिल्ली। भारत ने ओडिशा के तट से दो पृथ्वी बैलिस्टिक मिसाइलों का रात्रि-परीक्षण बुधवार को सफलतापूर्वक किया है। स्ट्रैटेजिक…
SS Sandhu

कैंपा के अन्तर्गत शोध कार्यों पर विशेष ध्यान दें: मुख्य सचिव

Posted by - May 8, 2023 0
देहरादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu)  ने अधिकारियों को उत्तराखंड कैंपा के अन्तर्गत शोध कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, बोले- व्यवस्थाएं चाक चौबंद हों

Posted by - February 5, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हो रहे 38वें…