गरीबी से तंग होकर इस महिला ने की थी आत्महत्या की कोशिश, आज हैं इतने करोड़ की मालकिन

1007 0

नई दिल्ली। जिंदगी में इतने उतार-चढ़ाव होते हैं जिसकी वजह से हम कभी कभी हार मान लेते हैं। ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र के अकोला जिले के छोटे से गांव रोपरखेड़ा के गरीब दलित परिवार में जन्मीं कल्पना सरोज के साथ हुआ। बचपन से ही गरीबी और अभाव का सामना करना पड़ा। छोटी-छोटी जरूरतें भी पूरी नहीं हो पाती थीं। दलित समाज से होने के कारण उन्हें और उनके परिवार को समाज की उपेक्षा भी झेलनी पड़ी।

ये भी पढ़ें :-चीन महिला टेनिस ओप टूर्नामेंट में बियांका एंड्रेस्कू ने किया दूसरे दौर में प्रवेश 

आपको बता दें एक समय ऐसा था जब बचपन से ही तकलीफें झेल रहीं कल्पना की हिम्मत एक समय जवाब दे गई और उन्होंने खुदकुशी का फैसला कर लिया। उन्होंने जान देने के लिए जहर पी लिया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपनी मेहनत और लगन के दम पर कल्पना आज 700 करोड़ की कंपनी की मालकिन हैं । कल्पना करोड़ों का टर्नओवर देने वाली कंपनी ‘कमानी ट्यूब्स’ की चेयरपर्सन और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हैं।

ये भी पढ़ें :-सुप्रीम कोर्ट का सुप्रीम आदेश – ‘दो सप्ताह के भीतर मिले बिल्किस बानो को नौकरी, आवास, मुआवज़ा’ 

जानकारी के मुताबिक कल्पना सरोज का जन्म साल 1961 में महाराष्ट्र के अकोला के छोटे से गांव रोपरखेड़ा के गरीब दलित परिवार में हुआ था। घर के हालात खराब थे और इसी के चलते कल्पना गोबर के उपले बनाकर बेचा करती थीं। कल्पना पास के ही सरकारी स्कूल में पढ़ने जाती थीं, वे पढ़ाई में होशियार थीं पर दलित होने के कारण यहां भी उन्हें शिक्षकों और सहपाठियों की उपेक्षा झेलनी पड़ती थी।

Related Post

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कार्तिक को हुई गंभीर बीमारी, फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ

Posted by - September 19, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में कार्तिक गोयनका का लीड रोल निभा रहे मोहसिन को डेंगू हो…
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने विधान परिषद के शिक्षक व स्नातक क्षेत्रों के प्रत्याशी घोषित

Posted by - February 1, 2020 0
लखनऊ। विधान परिषद के शिक्षक तथा स्नातक क्षेत्रों के आगामी निर्वाचनों के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपने…
टि्वंकल खन्ना

‘कोविड-19’ पर अक्षय की पहल पर टि्वंकल खन्ना बोलीं- गर्व महसूस करती हूं

Posted by - March 29, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री टिंवकल टि्वंकल खन्ना अपने पति अक्षय कुमार के कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से निपटने के लिए बनाये…