'हीरोपंति 2' का पोस्‍टर

टाइगर श्रॉफ ने फिल्‍म ‘हीरोपंति 2’ का पोस्‍टर सोशल मीडिया पर किया शेयर

1107 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पिछले साल ‘वॉर’ जैसी ब्‍लॉकबस्‍टर एक्‍शन फिल्‍म देने के बाद। इस साल ‘बागी 3’ के साथ फिर से एक्‍शन पैक्‍ड परफॉर्मेंस देने जा रहे हैं। अभी ‘बागी 3’ रिलीज भी नहीं हुई है कि टाइगर की एक और फिल्‍म अब उनकी फ्रेंचाइजी में तबदील होने जा रही है। जी हां, अपनी पहली फिल्‍म में हीरोपंति करने वाले टाइगर अब एक बार फिर पर्दे पर ‘हीरोपंति 2’ करते नजर आएंगे। उनकी अपने वाली फिल्‍म ‘हीरोपंति 2’ का पहला लुक सामने आया है।

https://www.instagram.com/p/B9GWZ8Nnzns/?utm_source=ig_web_copy_link

फिल्‍म ‘हीरोपंति 2’ के फर्स्‍ट लुक को जारी करते हुए दो पोस्‍टर जारी किए

इस फिल्‍म के फर्स्‍ट लुक को जारी करते हुए दो पोस्‍टर जारी किए गए हैं, जिनमें टाइगर बंदूकों के साथ सूट-बूट में सजे नजर आ रहे हैं। पोस्‍टर्स के साथ ही फिल्‍म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। ये फिल्‍म 16 जुलाई, 2021 को रिलीज होगी। बता दें कि साल 2014 में ‘हीरोपंति’ के साथ ही टाइगर श्रॉफ और एक्‍ट्रेस कृति सेनन ने बॉलीवुड में अपनी एंट्री ली थी।

https://www.instagram.com/p/B9GWXV-HXxd/?utm_source=ig_web_copy_link

‘हीरोपंति 2’ में भी वह दुनिया से लड़ते हुए नजर आएंगे

‘हीरोपंति 2’ का भी निर्देशक अहमद खान करने जा रहे हैं। अहमद खान ही उनकी आने वाली फिल्‍म ‘बागी 3’ के भी निर्देशक हैं। ‘बागी 3’ में टाइगर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी नजर आएगी। इस फिल्‍म में उनके भाई बने रितेश देशमुख सीरिया में फंस जाते हैं और टाइगर इस फिल्‍म में उन्‍हें बचाने की कोशिश करते नजर आएंगे। जबकि ‘हीरोपंति 2’ की टैगलाइन है कि ‘द वर्ल्‍ड वॉन्‍ट्स हिम डेड’ यानी पूरी दुनिया उन्‍हें मरा हुआ देखना चाहती हैं। यानी अपनी इस नई फिल्‍म में भी वह दुनिया से लड़ते हुए नजर आएंगे।

Related Post

वरुण धवन

ट्रंप को बचपन का दोस्त बताते हुए वरुण ने शेयर की यह वीडियो, वायरल होते ही डिलीट

Posted by - February 24, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बॉलीवुड के बशूट ही माने-जाने अभिनेता वरुण धवन इन दिनों फिल्म ‘कुली नंबर…
CM Bhajan Lal Sharma

अपराध को रोकने में पुलिस की सजगता एवं सतर्कता महत्वपूर्ण— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Posted by - October 10, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि कानून का इकबाल बुलंद रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता…
R. Rajesh Kumar

स्वास्थ्य सचिव ने दिए निर्देश– रैफरल पर CMO-CMS की काउंटर साइन अनिवार्य, SOP तैयार करने के निर्देश

Posted by - July 21, 2025 0
राज्य के सरकारी अस्पतालों में कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और मरीज-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
CM Dhami

महार रेजीमेंट सेंटर में वृक्षारोपण कर स्वर्गीय पिता को किया याद, भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी

Posted by - October 18, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)ने सोमवार को मध्य प्रदेश स्थित सागर में महार रेजिमेंट में आयोजित सैनिक सम्मेलन…
CM Yogi paid tribute to the memories of Major Dhyan Chand on his birth anniversary

हर कमिश्नरी में स्पोर्ट्स कॉलेज और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की हो रही स्थापनाः सीएम

Posted by - August 29, 2025 0
लखनऊ। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद…