Poison

जेई ने परिवार समेत खाया जहर, बाप-बेटी की मौत

561 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के जानकीपुरम में एक ही परिवार के दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मां, पिता और उनकी बेटी ने जहर (Poison) खा लिया है।

इलाज के दौरान ट्रामा में बाप और बेटी की मौत हो गई, जबकि मां का इलाज जारी है। मौके पर पुलिस के तमाम अधिकारी मौजूद है। अभी वजह साफ नहीं हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नलकूप विभाग में जेई के पद पर तैनात शैलेंद्र कुमार (45 वर्षीय) ने अपनी पत्नी गीता (40 वर्षीय) और बेटी प्राची (17 वर्षीय) के साथ जहर (Poison) खा लिया। आनन-फानन में तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां शैलेंद्र और प्राची की मौत हो गई, जबकि गीता की हालत गंभीर है। जहर खाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

बाप और बेटी की मौत

जानकीपुरम विस्तार इलाके में शैलेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। बेटा फिलहाल बेंगलुरु में एक स्पोर्ट्स इवेंट में हिस्सा लेने गया है। बुधवार को घर में शैलेंद्र, पत्नी गीता और प्राची के साथ थे। पुलिस ने बताया कि हमें सुबह 9.30 पड़ोसियों ने तीनों के जहर खाने की सूचना दी है।

मेट्रो हॉस्पिटल पर IT की छापेमारी, इन अस्पतालों में भी पड़ी रेड

पुलिस के मुताबिक, जैसे ही हमें तीनों के जहर खाने की सूचना मिली तो हम तुरंत घर पर पहुंचे और तीनों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां बाप और बेटी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और मां का इलाज शुरू किया गया। मां की हालत बेहद गंभीर है और डॉक्टर उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। घर पर फॉरेंसिक की टीम पहुंच गई है।

Related Post

योगी से मिला कमलेश का परिवार, सीएम ने दिया हर संभव मदद का आश्वाशन

Posted by - October 20, 2019 0
नई दिल्ली। कमलेश तिवारी हत्याकांड दिल्ली के खालसा होटल से संदिग्ध सामान बरामद हुआ है। वहीँ तिवारी का परिवार आज…
CM Yogi

अंचिता शेउली ने बेहतरीन प्रदर्शन करके देश का मान बढ़ाया: सीएम योगी

Posted by - August 1, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इंग्लैण्ड के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमण्डल खेल-2022 (CWG) में वेटलिफ्टर…
Women constables

सीएम योगी की मौजूदगी में महिला आरक्षियों ने ली शपथ, बोलीं- मिला नया आत्मविश्वास

Posted by - April 26, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को 60,244 आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती के अंतर्गत वर्ष 2025 बैच…
CM Yogi

गर्मी में न हो पेयजल की समस्या, विंध्य-बुंदेलखंड के लिए हों विशेष प्रबन्ध: सीएम योगी

Posted by - March 12, 2024 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने मंगलवार को कहा कि राज्य में आज दो करोड़ 12…