गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का आरोप, कहा- साजिश के तहत इस्तीफा मांग रहा विपक्ष

592 0

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद विवादों में आए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, अजय मिश्रा ने अमित शाह से मुलाकात कर लखीमपुर की घटना को लेकर सफाई पेश की। दोनों के बीच करीब 40 मिनट तक मुलाकात चली। शाह ने मिश्रा से जांच में सहयोग देने का निर्देश दिया है।

टेनी नहीं देंगे इस्तीफा- सूत्र

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर बीजेपी सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का नाम काफी चर्चा में हैं। उनके बेटे को इस मामले में नामजद आरोपी बनाया गया है। विपक्षी पार्टियां उनके इस्तीफे की मांग कर रही हैं लेकिन अब जो बात सामने आई है, उसमें बताया गया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगे।

अजय मिश्रा ने शाह को दी पूरी जानकारी

सूत्रों का कहना है कि गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी द्वारा कोई इस्तीफा नहीं दिया जाएगा। आज सुबह (बुधवार) उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी दी। हालांकि अमित शाह ने उन्हें बुलाया नहीं था। वहीं, गृह राज्यमंत्री ने बताया कि जांच निष्पक्ष तरीके से हो रही है। कई एजेंसियां ​​बिना किसी दबाव के काम कर रही हैं। विपक्ष साजिश के तहत इस्तीफा मांग रहा है।

बता दें कि लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर विपक्ष के तेवर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे पर बेहद गर्म है। दावा है कि उनके बेटे की मौजूदगी में कार से कुचल कर किसानों की जान ली गई। वहीं, सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई घटनास्थल पर उनके बेटे की मौजूदगी का एक भी वीडियो दिखा दे तो वह मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का लिया जायजा

Posted by - July 21, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से प्रदेश में हो…
CM Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने केन्द्रीय बजट काे सराहा, कहा बजट में हर वर्ग का रखा ख्याल

Posted by - July 23, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने केंद्रीय बजट (Union Budget) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री…
इलाहाबाद विश्वविद्यालय का जमाती प्रोफेसर क्वारंटाइन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय का जमाती प्रोफेसर क्वारंटाइन, शिवकुटी थाने में एफआईआर

Posted by - April 9, 2020 0
प्रयागराज। दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज के तबलीगी जमात में शामिल हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को करेली के रायल…