स्वाति सिंह तलब

धमकी मामला: योगी ने स्वाति सिंह को किया तलब, मांगी रिपोर्ट

895 0

लखनऊ। धोखाधड़ी मामले में फंसे अंसल ग्रुप के खिलाफ एक एफआईआर को लेकर लखनऊ में सीओ कैंट को धमकी देने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री स्वाति सिंह को तलब किया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने डीजीपी से पूरे मामले में रिपोर्ट भी मांगी है।

वित्त मंत्री ने दूरसंचार कंपनियों को बकाया भुगतान में राहत के संकेत दिए

बता दें कि सीओ कैंट को धमकाने के मामला सामने आने के बाद मंत्री स्वाति सिंह मीडिया को अपने आवास पर देख गुस्से से लाल हो गईं। मंत्री स्वाति सिंह मीडिया को देखते ही अपने आवास के अंदर चली गईं। इस दौरान स्वाति सिंह मंत्री के स्टाफ ने मीडिया से बदसलूकी की है। मीडियाकर्मियों को धक्का-मुक्की कर आवास से बाहर कर दिया गया। मंत्री स्वाति सिंह ने इस दौरान कुछ भी बोलने से साफ मना किया है।

स्वाति सिंह सीओ कैंट को फोन पर कथित तौर पर  एफआईआर खत्म करने की दी हिदायत

बता दें कि अंसल ग्रुप के खिलाफ दर्ज एक नई एफआईआर को लेकर मंत्री स्वाति सिंह का सीओ कैंट को फोन पर कथित तौर पर धमकी देने का ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो में मंत्री स्वाति सिंह सीधे तौर पर सीओ को एफआईआर खत्म करने की हिदायत देती हुई सुनाई दे रही हैं। इसके साथ ही वह ये भी कह रही हैं कि एक दिन आकर बैठ लीजिएगा, अगर यहां पर काम करना है तो। उधर ऑडियो वायरल होने के बाद मामले में डीजीपी ओपी सिंह ने लखनऊ के एसएसपी से इस पर रिपोर्ट तलब कर ली है। न्यूज़ गंज इस वायरल हुए इस कथित ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Related Post

CM Yogi

गठित होगा उत्तर प्रदेश अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण: सीएम योगी

Posted by - July 27, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में जलमार्गों के विकास पर विमर्श…
विवादित ढ़ॉचा विध्वंस मामले

विवादित ढ़ॉचा विध्वंस मामले में सीबीआई आरोपियों से 24 मार्च को करेगी पूछताछ

Posted by - March 14, 2020 0
लखनऊ। यूपी के अयोध्या में छह दिसम्बर 1992 को विवादित ढ़ाचा विध्वंस मामले की सुनवाई कर रही केन्द्रीय जांच ब्यूरो…
24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 1106 मामले

केजरीवाल की पाक को खरी-खरी, नरेंद्र मोदी मेरे भी प्रधानमंत्री हैं

Posted by - January 31, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पाकिस्तान की बेसिर पैर की बयानबाजी का सीएम अरविंद केजरीवाल ने करारा जवाब दिया…