डीजीपी

यूपी में हिंसा करने वाले नहीं बख्शे जाएगें, होगी कड़ी कार्रवाई : डीजीपी ओपी सिंह

761 0

लखनऊ। संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में शनिवार को यूपी में हुई हिंसा पर डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। डीजीपी ने कहा कि हिंसा में बाहरी लोगों का हाथ है। उन्होंने आशंका जताई कि हिंसा में एनजीओ और राजनीतिक लोग भी शामिल हो सकते हैं। सिंह ने कहा कि हम किसी को नहीं बख्शेंगे, क्योंकि उन्होंने हिंसा की है, लेकिन हम किसी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं करेंगे।

दिशा पाटनी की ये बिकिनी फोटो देख भड़के लोग, कही भद्दी बातें 

डीजीपी ने कहा कि पुलिस सतर्क है और गश्त कर रही है। लोगों से अपील की गयी है कि वे शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें। जहां भी मामले दर्ज हुए हैं, वहां का स्थानीय पुलिस प्रशासन गिरफ्तारियां कर रहा है। किसी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। पूरी छानबीन के बाद ही गिरफ्तारी होगी।

लखनऊ में 218 लोगों गिरफ्तार

डीजीपी ने बताया कि लखनऊ में 218 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा में बाहरी लोगों का हाथ है। उन्होंने कहा कि विवेचना जारी है, टीमें बनायी गयी हैं, जो सभी पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने इस हिंसा में एनजीओ और राजनीतिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है।

शहर छोड़कर भाग गये अराजक तत्वों पर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

इंटरनेट बंद करने किए जाने के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि जहां स्थानीय प्रशासन ने उचित समझा, उन जगहों पर इंटरनेट सेवा बंद की गई है। इस बीच, लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि 218 लोगों को जेल भेजा गया है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि अराजक तत्व शहर छोड़कर भाग गये हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भीड़ को भड़काकर एकत्र किया है, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने किया कन्या पूजन, लोक कल्याण की कामना की

Posted by - April 17, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चैत्र नवरात्रि की महानवमी पर बुधवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की।…
Accelerating the development of Abujhmad is our priority: CM Vishnudev

अबूझमाड़ के विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

Posted by - March 20, 2025 0
रायपुर। नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र अबूझमाड़ के 120 बच्चों ने गुरुवार को विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव…
Virat Kohli's reaction

जानिए पिता बनने की खबर को जानकर कुछ ऐसा है विराट कोहली का रिऐक्शन

Posted by - September 1, 2020 0
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में इस…