भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद गिरफ्तार

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

837 0

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद को शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात ही चंद्रशेखर आजाद को हिरासत में ले लिया था। चंद्रशेखर ने खुद ट्वीट कर कहा था कि दिल्ली गेट से गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को रिहा कर दिया जाए। तो वह अपनी गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर शुक्रवार दोपहर दिल्ली के जामा मस्जिद में हुए प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। हिरासत में लिए जाने से पहले चंद्रशेखर आजाद ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, अगर दिल्ली पुलिस बातचीत करना चाहती है। तो पहले दिल्ली गेट से गिरफ्तार किए हमारे लोगों को रिहा करें। एक और ट्वीट में चंद्रशेखर ने लिखा कि सभी लोगों को रिहा कर दिया जाए। मैं गिरफ्तारी देने को तैयार हूं। साथियों संघर्ष करते रहना और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहना। जय भीम, जय संविधान।

इससे पहले भी चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीट कर दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने लिखा कि पुलिस जामा मस्जिद के सामने गली में अपने घरों के आगे शांतिपूर्ण तरीके से खड़े लोगों को लाठीचार्ज और केस दर्ज करने का डर दिखाकर उकसा रही है यह पुलिस की आंदोलन को बदनाम करने की सोची समझी साजिश लग रही है।

गौरतलब है कि चंद्रशेखर ने गुरुवार को ही घोषणा कर दी थी कि वह शुक्रवार को दिल्ली के जामा मस्जिद से जंतर-मंतर तक मार्च करेंगे। चंद्रशेखर के इस ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की पूरी तैयारी की थी, लेकिन चंद्रशेखर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर जमा मस्जिद के अंदर दाखिल हुए और पुलिस घंटों तक हिरासत में लेने के लिए उनकी तलाश करती रही।

भीम आर्मी चीफ ने दिल्ली पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

चंद्रशेखर ने इससे पहले कहा था कि पुलिस सुबह से ही हमलावर है। हमने उनपर हमला नहीं किया। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जता रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि मैं गिरफ्तार होने के लिए तैयार हूं, लेकिन वे मुझे क्या गिरफ्तार करेंगे? मैंने कोई कानून नहीं तोड़ा है। पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से हमारे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

बता दें कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद भी जामा मस्जिद पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले भी शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में लेने की कोशिश की थी, लेकिन उनके समर्थकों द्वारा उन्‍हें मौके से हटा दिया गया था।

40 प्रदर्शनकारियों को देर रात पुलिस ने छोड़ा

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दरियागंज में हिंसक प्रदर्शन के सिलसिले में 40 लोगों को हिरासत में लिया था जिन्हें देर रात छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने दरियागंज में सुभाष मार्ग पर खड़ी एक निजी कार को आग के हवाले कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ मार्च के दौरान हिंसा भड़कने के बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और पानी की बौछारें की। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर फेंके।

Related Post

Mamta Banerjee

ममता बनर्जी ने PM मोदी को लिखा लेटर, टीकाकरण नीति को बताया खोखला

Posted by - April 20, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने केंद्र के टीकाकरण अभियान पर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी को…
CM Dhami

पीएम के नेतृत्व में नारीशक्ति प्रत्येक क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है: धामी

Posted by - December 27, 2025 0
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मुख्य सेवक सदन देहरादून में बिजनेस उत्तरायणी संस्था द्वारा आयोजित Manthon-2025:…
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी बोलीं- मैंने पीएम मोदी से CAA, NRC और NPR वापस लेने की मांग

Posted by - January 11, 2020 0
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच शनिवार को कोलकाता में राजभवन में मुलाकात…
एयर इंडिया

एयर इंडिया की 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकार का प्रारंभिक सूचना ज्ञापन जारी

Posted by - January 27, 2020 0
नई दिल्ली। एयर इंडिया रणनीतिक विनिवेश के रूप में सब्सिडियरी यूनिट एयर इंडिया एक्सप्रेस की 100 फीसदी हिस्सेदारी और ज्वाइंट…