CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने किया कन्या पूजन, लोक कल्याण की कामना की

396 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चैत्र नवरात्रि की महानवमी पर बुधवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। मां की उपासना के बाद मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन किया और लोक कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्तिभूते सनातनि ! गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोह्यस्तु ते !! मां सिद्धिदात्री की उपासना को समर्पित चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन एवं राम नवमी के पावन अवसर पर शासकीय आवास पर देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन-अर्चन किया।

चुनाव से पहले ही हार स्वीकार चुकी है कांग्रेस, उत्तराखंड में खिलेगा पंच कमल: सीएम धामी

इस शुभ अवसर पर उन्होंने जगतजननी मां आदिशक्ति भगवती से ‘लोका: समस्ता: सुखिनो भवन्तु’ की भावना के साथ लोक कल्याण एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

Related Post

CM Dhami

भारत आज किसी भी आतंकी चुनौती का मुँहतोड़ जवाब देने में सक्षम: सीएम धामी

Posted by - May 14, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में बुधवार को शौर्य स्थल चीड़बाग से गांधी पार्क तक भव्य…

बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी भी हुए कोरोना संक्रमित

Posted by - October 31, 2020 0
राजनीति डेस्क.   मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी आज कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गये. प्रत्याशी…