Monsoon

इस बार जल्दी आएगा मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी

612 0

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। हालांकि, इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने मॉनसून (Monsoon) को लेकर खुशखबरी दी है।

मौसम विभाग के दफ्तर ने बताया है कि इस बार साउथवेस्ट मॉनसून देश में जल्दी दस्तक देने जा रहा है। 15 मई को अंडमान और निकोबार में मॉनसून की पहली बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बयान जारी कर कहा, ”साउथवेस्ट मॉनसून के 15 मई, 2022 के आसपास दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में बढ़ने की संभावना है।”

तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आगे बताया कि मौसम कार्यालय ने अगले पांच दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश और अगले पांच दिनों में केरल और लक्षद्वीप में गरज के तेज हवाओं और बारिश होने का अनुमान जताया है। सामान्य रूप से केरल में मॉनसून की शुरुआत 1 जून से होती है।

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, इस जिलों में होगी झमाझम बरसात

वेदर ऑफिस ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक रूप से व्यापक रूप से हल्की / मध्यम वर्षा होने की संभावना है। द्वीपसमूह में 14 मई से 16 मई तक अलग-अलग क्षेत्र में बारिश का अनुमान है।

हवा की गति में भी आएगा बदलाव

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने मौसम विभाग के हवाले से बताया, 15 मई और 16 मई को दक्षिण अंडमान सागर में हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

इस बीच, उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी बनी हुई है। वहीं, राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कम से कम 29 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है।

तपती गर्मी से रामलला परेशान, गर्भगृह का एसी हुआ खराब

Related Post

PM Modi

मतदान करना कोई सामान्य दान नहीं, महात्म्य है इसका: पीएम मोदी

Posted by - May 7, 2024 0
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार सुबह अहमदाबाद के राणीप स्थित निशाल स्कूल में मतदान करने के बाद…
cm dhami

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति को मिल रहा वैश्विक सम्मान : मुख्यमंत्री

Posted by - March 21, 2025 0
हरिद्वार। हमारे शास्त्र केवल ग्रंथ या किताब ही नहीं हैं बल्कि इस संपूर्ण सृष्टि के जितने रहस्य हैं उन रहस्यों…
Patna

पटना: सवारियों को लेकर जा रही जीप पीपा पुल से गंगा नदी में गिरी, 9 की मौत, कई लापता

Posted by - April 23, 2021 0
पटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार (23 अप्रैल) को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पीपा पुल से गुजर रही जीप…
Amit Shah

आदिवासी प्रदर्शनी का गृहमंत्री ने किया अवलोकन, बस्तर पंडुम के विजेताओं को किया सम्मानित

Posted by - February 9, 2026 0
छत्तीसगढ़ में संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 के समापन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने लालबाग…