बिग बॉस सीज़न 13 में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने आएंगे यह मशहूर चेहरे

868 0

मुंबई। टीवी दुनिया का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस सीज़न 13 कल से शुरु होने जा रहा है जिसे लेकर फैंस बहुत ही एक्साइटेड हैं। इस बार शो में बॉलीवुड एवं टीवी के कई चर्चित चेहरे एंट्री करने जा रहे हैं। जिनमें 9 सेलिब्रिटीज़ के नाम फाइनल हो चुके हैं।

इस बार म्यूजिक कम्पोजर वाजिद खान ‘बिग बॉस 13’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे। इस बात की पुष्टि फराह खान और नेहा कक्कड़ ने एक प्रमोशनल वीडियो में की है। वाजिद ने सलमान खान स्टारर ‘प्यार किया तो डरना क्या’ (1998) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने ‘तुमको न भूल पाएंगे’, ‘तेरे नाम’ और ‘वांटेड’ समेत सलमान खान की कई फिल्मों का म्यूजिक कम्पोज किया है।

यह भी पढ़ें..ये क्‍या! चंकी पांडेय के पीछे चप्‍पल लेकर दौड़ी फैन, जानें पूरा मामला

उनके अलावा सीरियल बालिका वधू में शिव का किरदार निभा चुके सिद्धार्थ शुक्ला, टीवी स्टार देवोलिना भट्टाचार्जी, कोएना मित्रा, रश्मि देसाई भी शो का हिस्सा बनेंगे। बाकी नामों की अभी शो की ओर से पुष्टि नहीं की गयी है।

यह भी पढ़ें..जीवन के 90 बसंत पूरे कर चुकीं लता कुछ इस प्रकार बन गयीं स्वर कोकिला

Related Post

ड्रग्स केस: रिया के भाई शौविक ने फिर से दायर की जमानत याचिका

Posted by - November 7, 2020 0
मनोरंजन डेस्क.   बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स के केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई…

गूगल की नौकरी छोड़ आज जानी-मानी फूड ब्लॉगर बनी सीमा, जानें क्यों

Posted by - August 20, 2019 0
लखनऊ डेस्क। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जन्मीं चौबीस साल की सीमा गुरनानी गूगल में काम करती थीं। उन खुशकिस्मत…
MS Dhoni corona test negative

पूर्व कप्तान एमएस धोनी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, शुक्रवार को चेन्नई के लिए होंगे रवाना

Posted by - August 13, 2020 0
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर एमएस धोनी का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। रांची में धोनी…