चंकी पांडेय

ये क्‍या! चंकी पांडेय के पीछे चप्‍पल लेकर दौड़ी फैन, जानें पूरा मामला

918 0

मुंबई। चंकी पांडेय अक्‍सर अपने कॉमिक अंदाज से दर्शकों को काफी हंसाते हैं, लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि ‘बाहुबली’ यानी प्रभास के चलते चंकी पांडेय एक आंटी से पिटते-पिटते बचे हैं।

एक्‍टर चंकी पांडेय हाल ही में कुछ फिल्‍मों में नेगेटिव रोल में नजर आए 

बता दें कि कॉमेडी किरदारों में नजर आने वाले एक्‍टर चंकी पांडेय हाल ही में कुछ फिल्‍मों में नेगेटिव रोल में नजर आए हैं। संजय दत्त की फिल्‍म ‘प्रस्‍थानम’ और प्रभास और श्रद्धा कपूर स्‍टारर फिल्‍म ‘साहो’ में चंकी नेगेटिव किरदार में नजर आए हैं। ‘साहो’ में चंकी देवराज के किरदार में दिखे हैं जो फिल्‍म के हीरो प्रभास से फिल्‍म में लोहा लेते नजर आते हैं।

अभिषेक ने वीड‍ियो शेयर कर पिता अमिताभ को दिया ट्रिब्यूट , बच्चा बच्चा बोले बच्चन 

एक इंटरव्‍यू में चंकी पांडेय ने खुलासा किया कि कैसे प्रभास के चक्‍कर में एक आंटी उनके पीछे चप्‍पल लेकर पड़ गईं?

इसी फिल्‍म पर बात करते हुए हाल ही में एक इंटरव्‍यू में चंकी पांडेय ने खुलासा किया कि कैसे प्रभास के चक्‍कर में एक आंटी उनके पीछे चप्‍पल लेकर पड़ गईं। उन्‍होंने ने बताया कि मैंने अपने लिए लोगों का रिस्‍पॉन्‍स देखकर हैरान था। हाल ही में जब मैं एक जगह गया तो एक आंटी अपनी चप्‍पल लेकर मेरी तरफ आईं। मैंने उनसे पूछा कि क्‍या हुआ, मैंने आपके साथ क्‍या किया? तो वह बोलीं, आपने मेरे साथ कुछ नहीं किया लेकिन तुमने ‘बाहुबली’ (प्रभास) का गला दबाया था। चंकी पांडेय तुम एक घटिया इंसान हो। हम तुम्‍हें पहले बहुत पसंद करते थे, लेकिन अब तुम बुरे हो गए हो। मुझे ऐसे भी रिस्‍पॉन्‍स मिले हैं।

चंकी के लिए ऐसे रिस्‍पॉन्‍स को झेलना काफी मुश्किल भरा

चंकी के लिए ऐसे रिस्‍पॉन्‍स को झेलना काफी मुश्किल भरा होगा। बता दें कि चंकी जल्‍द ही फिल्‍म ‘हाउसफुल 4’ में एक बार फिर आखिर पास्‍ता के मजेदार किरदार में नजर आने वाले हैं। कई नेगेटिव किरदारों के बाद अब चंकी फिर दर्शकों को हंसाएंगे। इस फिल्‍म का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है और इसकी जमकर तारीफ हो रही है। इस बार इस फिल्‍म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के अलावा बॉबी देओल नजर आएंगे। चंकी पांडेय की बेटी अनन्‍या पांडेय भी बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं।

Related Post

फूट-फूटकर रोने लगीं दीपिका पादुकोण

डांस के मंच पर क्यूं फूट-फूटकर रोने लगीं दीपिका पादुकोण?,देखें Viral Video

Posted by - December 26, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘छपाक’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। दीपिका पादुकोण…
sahid kapoor wife meera

जानिए पति शहीद कपूर को मीरा राजपूत इस नाम से पुकारती है, यह जानकर आप भी देंगे मुस्कुरा

Posted by - August 29, 2020 0
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के चहेते कपल्स में से एक हैं। मीरा संग शाहिद ने साल 2015 में…
आठ माह की गर्भवती एएनएम

कोरोना योद्धा : आठ माह की गर्भवती एएनएम नेशनल हाइवे पर शिद्दत से निभा रही फर्ज

Posted by - April 27, 2020 0
पीलीभीत। कोरोना के खिलाफ जंग में देश व प्रदेश के सभी नागरिक सभी जी-जान से जुटे हैं। चाहे वह पुलिसकर्मी…
दिशा पाटनी

दिशा पाटनी की ये बिकिनी फोटो देख भड़के लोग, कही भद्दी बातें

Posted by - December 21, 2019 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिल्मों में दिशा को…