pallavi, suicide

इस बंगाली एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

630 0

मुंबई। मनोरंजन जगत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे (Bengali actress Pallavi Dey) ने आत्महत्या (suicide) कर ली है और उनका शव उनके कोलकाता के गरफा में स्थित घर से मिला है। ‘मोन माने ना’ बंगाली टीवी शो में मुख्य भूमिका निभाने वालीं पल्लवी (Pallavi) कुल 20 साल की ही थीं। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उनका मानना है कि यह सुसाइड (suicide) का मामला ही नजर आ रहा है।

पंखे से लटका मिला शव

बता दें, पल्लवी डे (Pallavi Dey) का शव उनके घर में पंखे पर लटका मिला था। इसके बाद पल्लवी को नजदीकी बांगुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पल्लवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस भी पूरी जांच में जुटी हुई है। पल्लवी की मौत से इंडस्ट्री में सनसनी मच गई है और उनके करीबियों को झटका लगा है।

pallavi, suicide,

कंगना ने अजय-अक्षय पर निकाला गुस्सा, जाने क्या है पूरा मामला

‘विश्वास नहीं हो रहा है इस खबर पर’

वहीं, पल्लवी की सह-कलाकार अनामित्रा बताब्याल ने दो दिन पहले ही पल्लवी से बात की थी। उन्होंने कहा, ‘मैं सदमे में हूं। हमने 12 मई को टेलीविजन शो के लिए शूटिंग की और उनके साथ मेरी बातचीत भी हुई थी। मुझे इस खबर पर विश्वास ही नहीं हो रहा है।’ पल्लवी ‘मोन माने ना’ में मुख्य भूमिका निभा रही थीं, जिसमें उनके साथ सैम भट्टाचार्य मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अभिनेत्री अंजना बसु शो में निगेटिव रोल में हैं।

नेहा कक्कड़ के साथ हुआ बड़ा हादसा, होटल के कमरे से चोरी हुई डायमंड रिंग और फोन

Related Post

शाहरुख खान

पड़ोसी मुल्क की अभिनेत्री ने एक वीडियो में शाहरुख खान को कहा बैट्री’ और ‘गधेड़ा’

Posted by - January 27, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। किसी भी चर्चित स्टार के फैंस होने के लिए मुल्क की कोई जरूरत नहीं होती हैं, ये फैंस…
SP Balasubramaniam

एस पी बालासुब्रमण्यम मधुर आवाज, बेमिसाल संगीत से हमेशा लोगों यादों में रहेंगे

Posted by - September 25, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड के प्रख्यात पार्श्व गायक एस पी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubramaniam) का शुक्रवार को चेन्नई में निधन हो गया…

बर्थडे स्पेशल: हजारों दिलों म पर राज करने वाली तब्बू ने जानें क्यों नही की अभी तक शादी

Posted by - November 4, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। 2 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी तबु की सुंदरता को देखकर कोई यह नहीं कह सकता कि वह…