Corona vaccination

कोरोना वैक्सीनेशन फेज-3: UP में 23 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

590 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) का तीसरा चरण सोमवार से आम लोगों के लिए शुरू हो रहा है। तीसरे चरण के वैक्सीनेशन  (Corona Vaccination) के लिए प्रदेश में 225 केंद्र बनाए गए हैं. 23,000 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। निजी अस्पतालों में टीके के लिए 250 रुपये देने होंगे।

Covid-19 Vaccination का दूसरा चरण आज से शुरू, जानिए, कहां करें रजिस्टर

केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) का तीसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। तीसरे चरण में आम लोगों में 60 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से 59 वर्ष तक के वह लोग, जिनको शुगर, ब्लड प्रेशर आदि बीमारी हैं, उनको टीका लगाया जाना है। निजी अस्पतालों में टीका लगवाने के लिए लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए लोगों को 250 रुपये देने पड़ेंगे।

प्रत्येक जिले में बनाए गए तीन टीकाकरण केंद्र

तीसरे चरण के वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) के लिए उत्तर प्रदेश में 225 केंद्र बनाए गए हैं। लगभग 23,000 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। प्रत्येक जिले में तीन टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। निजी अस्पताल और दो सरकारी अस्पताल को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।

वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) के लिए कराना होगा पंजीकरण

पंजीकरण के लिए पहचान पत्र और मोबाइल नंबर अनिवार्य है। 59 साल कुछ माह पूरे करने वाले ऐसे लोग जिनकी उम्र 2021 में 60 साल पूरी हो जाएगी, उन्हें भी वैक्सीनेशन  (Corona Vaccination) का लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्र में लोग खुद पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में पंजीकरण के लिए एएनएम और आशा की मदद ली जाएगी।

निजी अस्पताल में वैक्सीन के बदले देने होंगे ढाई सौ रुपये

निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) करवाने पर 250 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में टीका लगाया जाएगा। 45 वर्ष से ऊपर बीमार लोगों को वैक्सीनेशन के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी होगा। इन लोगों को वैक्सीनेशन के दौरान अपना मेडिकल सर्टिफिकेट लाना होगा। केंद्र सरकार की ओर से 20 बीमारियों की लिस्ट तैयार की गई है। यह बीमारी होने पर टीकाकरण (Corona Vaccination) का लाभ मिलेगा। लाभार्थी सुबह 9 बजे से कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं।

16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन की हुई थी शुरुआत

भारत में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन  (Corona Vaccination) की शुरुआत हुई थी, तब पहले फेज में कोरोना वॉरियर्स, स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन देने काम शुरू किया गया था। केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त वैक्सीन लगाई गई।

Related Post

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत

Posted by - March 30, 2021 0
एसटीएफ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह का रविवार को ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया। राजेश 47 वर्ष के थे। 2000 बैच के प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राजेश सिंह पीपीएस एसोसिएशन के महासचिव भी थे। वे लखनऊ में कई सर्किल में सीओ रहे। मूल रूप से अमेठी के रहने वाले राजेश पुलिस मुख्यालय में एडीजी कानून व्यवस्था के स्टाफ अफसर भी रह चुके हैं। रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव राजेश को एसटीएफ मुख्यालय में सलामी भी दी गई। उनका अंतिम संस्कार गृह जिले अमेठी में किया गया। राजेश के निधन पर डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश, पीपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव समेत कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।  
Yogi government signs MoU with AM Green Group

दावोस में एएम ग्रीन ग्रुप के साथ योगी सरकार का ऐतिहासिक एमओयू हस्ताक्षरित

Posted by - January 20, 2026 0
दावोस/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर टीम योगी को दावोस (Davos) में जारी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम-2026 में बड़ी सफलता…

मुजफ्फरनगर महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, 15 राज्यों के करीब दो लाख किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचे

Posted by - September 5, 2021 0
मोदी सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है, रविवार को मुजफ्फरनगर में विशाल…
CM Yogi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित सिपाहियों को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

Posted by - June 14, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार शाम को आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती नियुक्ति पत्र वितरण स्थल डिफेेंस एक्सपो…
Ganga of Vedas will flow in Maha Kumbh

प्रयागराज महाकुम्भ में प्रवाहित होगी वेदों की गंगा, संतों के शिविर में गूंजेगी वेदों की वाणी

Posted by - December 9, 2024 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) भारतीय संस्कृति का महापर्व है। आध्यात्मिकता के साथ सामाजिकता का भाव समेटे यह आयोजन विभिन्न…